{"_id":"598b84784f1c1b3d678b4842","slug":"41502315640-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने की देश बचाओ-देश बनाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने की देश बचाओ-देश बनाओ रैली
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को ‘देश बचाओ और देश बनाओ रैली’ की गई।
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि किसान भारत के प्राण हैं। किसानों की आवाज समाजवादी पार्टी उठा रही है। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भारत के सभी समुदायों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और अपनी कुर्बानी देकर भारत को आजाद कराया था। पर्यवेक्षक और सभापति गन्ना संघ जयवीर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता आगे आकर काम करें। समाजवाद का रास्ता देश की तरक्की का रास्ता है।
इस दौरान जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी हेमंत कुमार को प्रतीक चिह्न देकर और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, विजयपाल कश्यप, महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, परविंदर ईशु, प्रभुदयाल वाल्मीकि, संगीता राहुल, वसीम उर्फ राहुल, महमूद इकबाल, हिफजुर्रहमान अंसारी, रिहानुद्दीन, अनुज जावला, राजदीप विकल, जितेंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का मेरठ कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव जीतने पर स्वागत भी किया गया।
रैली में भी दिखी पार्टी की अंतर्कलह
इस रैली में पार्टी की अंतर्कलह देखने को मिली। दो सपा नेताओं की कहासुनी हुई तो एक अन्य कार्यकर्ता को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला। बाद में उसने खुद ही खड़े होकर माइक लिया और अपनी बात कही। अधिकांश कार्यकर्ता एक-दूसरे से बचते नजर आए। वहीं, सपा महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर आदि ने गढ़ रोड पर जयवीर सिंह का स्वागत किया।