{"_id":"598a2f364f1c1b00118b47fc","slug":"41502228278-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार महिलाओं ने किया मुफ्त में सफर
Updated Wed, 09 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर का पूरा फायदा उठाया। मेरठ रोडवेज रीजन की बसों में 80 हजार महिलाओं ने मुफ्त सफर किया।
प्रदेश सरकार ने पहली बार रक्षाबंधन के अवसर पर महिला यात्रियों को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया था। छह अगस्त की आधी रात से सात अगस्त आधी रात तक 24 घंटे की इस सुविधा के तहत मेरठ रोडवेज रीजन की बसों में करीब 80 हजार महिला यात्रियों ने फ्री में सफर का लाभ उठाया। आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि इस दौरान कुल 1 लाख 80 हजार यात्रियों ने बसों में सफर किया। इसमें 1 करोड़ 15 लाख रुपये के टिकट बिके। महिला यात्रियाें को दिए गए शून्य मूल्य के टिकट 20 लाख रुपये के थे। इस हिसाब से शुद्ध आय 95 लाख हुई।