{"_id":"59416b124f1c1b73288b47ee","slug":"41497459474-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में दर्ज होगा ब्योरा, तभी मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन में दर्ज होगा ब्योरा, तभी मिलेगा राशन
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में सरकारी राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए यह मशीन अब फर्जीवाड़ा रोकेगी। इस मशीन से केवल उन्हीं परिवारों को राशन मिलेगा, जिनका व्यक्तिगत ब्योरा मशीन में दर्ज होगा। बुधवार को जिलाधिकारी ने बचत भवन में ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान ये मशीनें वितरित की। शुरुआत में महानगर, कस्बों में मशीनों से राशन वितरण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उसके बाद गांवों में राशन की दुकान पर मशीनें पहुंचेंगी।
इस मशीन में आधार नंबर, ओटीपी नंबर, स्किप ऑप्शन है। हालांकि स्किप ऑप्शन एक जुलाई से पहले खत्म हो जाएगा। डीएम समीर वर्मा की अध्यक्षता में लखनऊ से आए ट्रेनरों ने बचत भवन में राशन डीलरों को मशीन चलाने की ट्रेनिंग दी। बाकी राशन डीलरों को वह लोग ट्रेनिंग देंगे जिन्होंने ट्रेनिंग ले ली है। इस अवसर पर डीएसओ राजेश कुमार, एआरओ आनंद प्रभु, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
इस तरह होगा मशीन का संचालन
1: राशन केवल उसी व्यक्ति को मिलेगा जिसके नाम राशन कार्ड है। पहली बार उपभोक्ता को राशन की दुकान पर पहुंचकर अपने राशन कार्ड का नंबर देना होगा। राशन डीलर इस कार्ड नंबर को मशीन में फीड करेगा, तो मशीन बताएंगी कि इस परिवार में कितने सदस्य हैं। इनको कितना राशन यानी गेहूं, चावल आदि देना है। मशीन राशन का रेट भी बोलेगी। कार्ड धारक की उंगलियों के निशान मशीन पर लिए जाएंगे जो यह बताएगी कि ये ही असली कार्ड धारक हैं। इस व्यवस्था में कोई अपात्र व्यक्ति किसी पात्र परिवार का राशन नहीं ले जाएगा।
विज्ञापन
2: जिसके पास फिलहाल आधार नंबर नहीं है। उसका मोबाइल नंबर मशीन में फीड किया जाएगा। मशीन में मोबाइल नंबर डालते ही राशन कार्ड धारक के मोबाइल पर ओटीपी नंबर पहुंच जाएगा। राशन डीलर इस ओटीपी नंबर को फिर से मशीन में डालेंगे, तो कार्ड धारक का डाटा सामने आ जाएगा। उसको ही राशन दिया जाएगा।
परेशानी भी संभव
मशीन को नेट से जोड़ा जाएगा। जब भी कभी नेटवर्किंग में दिक्कत आएगी तो राशन कार्ड धारकों को भी समस्या से जूझना पड़ सकता है। क्योंकि बगैर मशीन के इस्तेमाल किए अब किसी भी राशन कार्ड धारक को राशन नहीं मिल पाएगा।
एक जुलाई से लागू होगी व्यवस्था
आपूर्ति विभाग ने शहरी क्षेत्र, कस्बा खरखौदा, करनावल, जानी, सरधना, किठोर, किला परीक्षितगढ़, मवाना आदि स्थानों पर राशन की दुकानों के लिए 372 मशीनें खरीदी हैं। बुधवार से मशीनों का वितरण शुरू हो गया। आगामी एक जुलाई से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
खास बात
01 जुलाई से राशन की दुकान पर लगेगी विशेष मशीन
372 दुकानदारों को दी जाएगी कस्बों और महानगरों में
- मशीन में दर्ज होगा राशन लेने वाले का पूरा ब्योरा
- बिना आधार और मोबाइल नंबर के नहीं मिलेगा राशन