फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 lakh infant passed through the district

जिले से गुजरे 40 लाख कांवड़िये

Sun, 28 Jul 2019 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
40 lakh infant passed through the district
मोदीपुरम हाईवे से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
शहर, हाईवे और नहर पटरी मार्ग पर इस बार कांवड़ियों की संख्या बहुत अधिक है। कांवड़ सेवा शिविर संचालक और पुलिस प्रशासन से मिले एक आंकड़े केे अनुसार शहर की सीमा से अभी तक 40 लाख से ज्यादा कांवड़िये गुजर चुके हैं। इसको देखते हुए एलआईयू सहित पुलिस और प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। हाईवे पर आरएएफ तैनात है और वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शिवभक्तों के वाहनों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए बिना पास वाले वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से नौकरी पेशा परेशान
कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में कामकाजी महिलाएं और नौकरी पेशा लोगाें को शहर आने में परेशानी हो रही है। बिना पास वाले वाहनों पर प्रतिबंध है। हालांकि शनिवार सुबह दो पहिया वाहन हाईवे पर चलते रहे। वहीं वाहनों का आवागमन बंद होने से फल, सब्जी समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। कंकरखेड़ा, मोदीपुरम सहित शहर मंडी में भाव बढ़े हुए हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान को लेकर भी परेशानी हो रही है। कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, दिल्ली रोड और हाईवे से जुड़ी दर्जनों कॉलोनी और आसपास के गांव वाले भी मार्ग बंद होने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed