{"_id":"60d0fd4d8ebc3e2d46547285","slug":"39-23-percent-vaccination-in-first-day-meerut-news-mrt5438592109","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर बनाकर टीकाकरण में नहीं उमड़ी भीड़, लक्ष्य से 39.23 प्रतिशत को टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर बनाकर टीकाकरण में नहीं उमड़ी भीड़, लक्ष्य से 39.23 प्रतिशत को टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन 39.23 फीसदी ने लगवाया टीका
मेरठ। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोमवार को जिले के चार ब्लॉक में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया । पहले दिन उत्साह नहीं दिखा। 13 हजार 400 के लक्ष्य के सापेक्ष 5257 ने ही टीका लगवाया। टीकाकरण करीब 39.23 प्रतिशत हुआ।
प्रोजेक्ट में जानी खुर्द, माछरा, सुरूरपुर और लखीपुरा ब्लॉक को शामिल किया गया है। छह लाख 80 हजार 203 की आबादी पर 67 हजार की जनसंख्या क्लस्टर के लिए तय की गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 67 टीमें लगाई गई हैं। क्लस्टर की टीमें घरों से बुलाकर वैक्सीनेशन कर रही हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण इसी तरह एक जुलाई से घर-घर से बुलाकर करने की योजना बनाई गई है। इसमें किसी भी प्रकार की पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। यही नहीं, जुलाई के पहले दिन से पूरे जिले को 20-20 हजार के कलस्टर में बांटकर अभियान चलाया जाएगा। क्लस्टर निर्माण एवं टीकाकरण का दायित्व ब्लॉक प्रभारी पर होगा।
विज्ञापन
-------
किस ब्लॉक में कितना हुआ टीकाकरण
क्षेत्र लक्ष्य टीकाकरण प्रतिशत
जानी 4200 1903 45.3
माछरा 3600 1766 49
सरूरपुर 4000 1077 26.9
लखीपुरा 1600 511 31.9
18403 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
मेरठ। नियमित टीकाकरण और पायलट प्रोजेक्ट मिलाकर जिले में 18403 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए 66 सत्र लगाए गए थे। इन पर 5549 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 21400 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इस तरह 25.9 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया।
वहीं, 18 से 44 साल के लिए कुल 55 केंद्रों पर 21650 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, 12314 ने टीका लगवाया, जो 56.9 प्रतिशत है। चार केंद्रों पर कोवैक्सीन की बूस्टर डोज 540 लोगों ने लगवाई। यह 47 प्रतिशत रहा।