{"_id":"617866b4ef5f8a4de94e87aa","slug":"37-new-dengue-patients-found-largest-number-in-a-day-meerut-news-mrt5624276166","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 37 नए मरीज मिले, एक दिन में सबसे बड़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 37 नए मरीज मिले, एक दिन में सबसे बड़ी संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के 37 नए मरीज मिले, एक दिन में सबसे बड़ी संख्या
अस्पतालों में मरीजों की भरमार, बेड के लिए मची है मारामारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डेंगू का हमला लगातार जारी है। बेड के लिए अस्पतालों में कोरोना जैसे हालात होते जा रहे हैं। मंगलवार को 37 नए मरीज मिले, यह जिले में एक दिन में मिले डेंगू के मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। अब मरीजों की संख्या 1152 पहुंच गई है। इनमें 875 ठीक हो चुके हैं। 277 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 94 अस्पतालों में भर्ती हैं और 183 घर पर इलाज करा रहे हैं। नए मरीज दौराला, खरखौदा, माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, रजपुरा, रोहटा, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, मलियाना, पल्हेड़ा, साबुन गोदाम, तारापुरी और जाहिदपुर के रहने वाले हैं।
अस्पताल भर्ती डेंगू के मरीज
मेडिकल कॉलेज 22
जिला अस्पताल 15
आनंद अस्पताल 80
न्यूटिमा अस्पताल 63
लोकप्रिय अस्पताल 102
जसवंत राय सुपर स्पेशियलिटी 35
एनसीआर मेडिकल कॉलेज 28
एसडीएस ग्लोबल अस्पताल 24
(इनमें आसपास के जिलों के मरीज भी शामिल।)
जिले में कोरोना का सिर्फ एक मरीज
मंगलवार को जिले में 3704 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। अब कोरोना का एक ही केस सक्रिय है। जिले में अब तक 66031 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।