{"_id":"6236401e6f4eec6b411a0c2e","slug":"35-degree-temerature-in-meerut-meerut-news-mrt5810380138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन में पहली बार 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन में पहली बार 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजन में पहली बार 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान
मोदीपुरम। होली के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते दिनभर मौसम बेहद गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। यह 39 से 40 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है।
पिछले दो सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा। 10 मार्च के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री अधिक रहा। यह फसलों के लिए सही नहीं है। मौसम कार्यालय पर शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जल्द ही तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात को मौसम में भी बदलाव दिखाई देगा और दिन में भी गर्मी का असर रहेगा।