{"_id":"605f8ae18ebc3ed51535135e","slug":"33-corona-case-found-in-meerut-meerut-news-mrt5320295176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल के बालक समेत कोरोना के 33 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल के बालक समेत कोरोना के 33 मरीज मिले
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 5139 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें 33 नए मरीज मिले हैं। इनमें दो और सात साल का बालक, 11 घरेलू महिलाएं और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनके अलावा कारोबारी, खिलाड़ी, नौकरीपेशा और स्टूडेंट्स आदि हैं।
इनमें 20 नए केस हैं, जिनमें दो मरीजों को रेलवे स्टेशन पर कोरोना की पुष्टि हुई, जबकि 13 पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। नए मरीज ज्यादा मिलना संक्रमण का फैला बढ़ने की तरफ साफ इशारा कर रहा है। तीन-तीन मरीज हस्तिनापुर, खारी कुआं तहसील और पुलिस लाइंस के हैं, इनके अलावा गंगानगर, आबूलेन फव्वारा चौक, गांधीनगर, दौराला, साकेत, एटू जेड़ कालोनी, मोहनपुरी, कृष्णानगर, हाइडिल कालोनी जेल चुंगी और सरधना आदि के रहने वाले हैं।
वहीं, रेलवे स्टेशन पर शनिवार 138 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 122 की एंटीजन जांच की गई और 16 की आरटीपीसीआर जांच। एंटीजन जांच में दो लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। बस अड्डे पर 63 लोगों की जांच की गई। इनमें 51 की एंटीजन जांच की गई, जबकि 12 की आरटीपीसीआर जांच की गई, यहां एंटीजन जांच में किसी को पुष्टि नहीं हुई है।