फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   32 shooters of udham singh selected

जेल से छूटकर उधमसिंह ने फिर बनाया गैंग, 32 शूटरों चिंह्ति

Sat, 24 Jul 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
32 shooters of udham singh selected
फिर थी खूनखराबे की साजिश, उधम के 32 शूटर चिह्नित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कुख्यात उधमसिंह फिर से खूनखराबा करने की साजिश कर रहा था। जेल से छूटकर वह लगातार शूटरों को बुलाकर बैठक करता था। पुलिस ने उसको जेल भेजने के बाद उधम के 32 शूटरों को चिह्नित किया है। कौन शूटर सक्रिय है और उधम से कब-कब मिला है, इसकी जांच चल रही है। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दबिश देनी शुरू कर दी है।
बैंक कर्मचारियों को धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दस साल से जेल में बंद उधम सिंह दस जुलाई को बाराबंकी जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस का दावा है कि सिर्फ 12 दिन में उसने फिर से जरायम की दुनिया में नींव जमाना शुरू कर दिया। शूटरों को बुलाकर बैठकें भी करने लगा था। कई लोगों को धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन

मेरठ, बागपत, बुलंदशहर समेत कई जिलों में खूनखराबा करने की साजिश रचने में लगा हुआ था। पुलिस की ओर से चिह्नित किए गए शूटरों के साथ चलता था। बैंक कर्मचारियों को धमकी देने में उसके साथ कई शूटर मौजूद थे। पुलिस ने गोपनीय जांच कराकर इन शूटरों के नाम पता लगाए हैं। इसमें कई नई उम्र के भी हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खुला बैंक
इंडियन बैंक के जिन कर्मचारियों को उधम सिंह ने धमकाकर रंगदारी मांगी थी, उनसे पुलिस ने बात की। बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी देकर बैंक बंद कर दिया था। कर्मचारियों में डर था कि उधम और उसके साथी वारदात कर सकते हैं। पुलिस ने कहा कि अगर कोई धमकी देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में बैंक खुला। दिनभर बैंक कर्मचारियों ने वहां पर काम किया।
बैरक में करवट बदलता रहा उधम
कुख्यात उधमसिंह को जिला जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में कोठरी नंबर-3 में रखा गया है। रातभर वह करवट बदलता रहा। बताया गया कि जेल में उसकी कड़ी निगरानी हो रही है। उससे मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उधम सिंह शातिर अपराधी है, जिसके चलते उसको हाई सिक्योरिटी में रखा गया है।

-----------
उधमसिंह के शूटरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कई ऐसे शूटर हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज नहीं हैं। उधम के गैंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बदमाशों की जगह जेल में है, बाहर नहीं।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed