शिकंजा: निशाने पर मेरठ के 32 कबाड़ियों की 10 अरब की दौलत, फरार आदिल की संपत्ति आज हुई कुर्क
गल्ला के अलावा सोतीगंज के 32 कबाड़ी पुलिस के रडार पर हैं। इनकी करीब दस अरब की संपत्ति बताई है। पुलिस का दावा है कि इन्होंने अपने ठिकाने बदल लिए हैं। वहीं सभी पुलिस के रडार पर हैं। जल्द ही इन पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गल्ला के अलावा सोतीगंज के 32 कबाड़ी पुलिस के रडार पर हैं। इनकी करीब दस अरब की संपत्ति बताई है। पुलिस का दावा है कि चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज के कबाड़ियों ने अब ठिकाने बदल दिए हैं।
इनका पता लगाने के लिए पुलिस लग गई है। एसएसपी ने बताया कि चोरी के वाहनों के पार्ट्स कबाडियों ने कहां छुपाए हैं, इसके लिए ड्रोन से भी निगरानी करेंगे। हाजी इकबाल ने भी चोरी के वाहनों से करोड़ों रुपये के संपत्ति अर्जित की है।
यह भी पढ़ें: इंसाफ की मांग: भाजपा नेता ने मकान पर लिखा, 'गांव से पलायन को मजबूर', सीएम योगी को भेजा पत्र
जीएसटी की भी घेराबंदी शुरू
पुलिस के मुताबिक जीएसटी ने कई कबाड़ियों की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। जिसे लेकर नोटिस दिए हैं। जीएसटी को साथ लेकर पुलिस सभी दुकानों और गोदामों की जांच कराएंगी। जिसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज में करीब 165 दुकान और गोदाम हैं। जिन पर कार्रवाई होनी तय है।
तीन लोगों से चल रही पूछताछ
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिसने सोतीगंज की सारी जानकारी ली जा रही है। हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, मन्नू, जिशान, तुफेल, राहुल काला समेत कई कबाड़ियों की संपत्ति के बारे में पुलिस को पता चला है। सोतीगंज के मामले में पुलिस की गोपनीय कार्रवाई चल रही है।
फरार कबाड़ी आदिल की संपत्ति आज हुई कुर्क
रेलवे रोड पुलिस वाहन चोरी के मामले में वांछित कबाड़ी की संपत्ति आज कुर्क कर ली। कार्रवाई को लेकर सदर बाजार व लालकुर्ती पुलिस से संपर्क किया गया है। दिसंबर 2020 में रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी हुई थी। मुकदमा पंजीकृत हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिमांड पर खुलासा हुआ कि बाइक चोर ने यह बाइक सोतीगंज के कबाड़ी आदिल को बेची थी। पुलिस ने मुकदमे में आदिल का नाम शामिल किया और उसके घर दबिश दी। पुलिस उसे पकड़ने में कई बार नाकाम रही। दो महीने पहले न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू जारी किये। पिछले महीने रेलवे रोड पुलिस ने मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस ने पहले धारा 174 के तहत न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का आदिल पर मुकदमा किया और फिर कुर्की आदेश लेने के लिए आवेदन कर दिया। न्यायालय ने कुर्की आदेश जारी कर दिया।
अब तक इन कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई
- नईम उर्फ हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- जिशान उर्फ पव्वा निवासी सोतीगंज
- शुऐब निवासी केले वाली कोठी सदर बाजार
- फुरकान निवासी सोतीगंज
- अलीम निवासी सोतीगंज
- बिलाल पुत्र हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- इलाल पुत्र हाजी गल्ला निवासी सोतीगंज
- खालिद निवासी मोरगंज सदर बाजार
- वसीम निवासी केले वाली कोठी सदर बाजार
ठिकानों की हो रही तलाश
सोतीगंज के कबाड़ियों पर कार्रवाई लगातार चल रही है। कई कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगा है। गल्ला सहित कई कबाड़ी चोरी और लूूट की वाहन सोतीगंज में काटते हैं। कबाड़ियों के नए ठिकानों को पता भी लगाया जा रहा है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी