{"_id":"5cbcd557bdec22146325bd8f","slug":"31555879255-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कैंपस में बीटेक के छात्र पर हमला, पुलिस ने छोड़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि कैंपस में बीटेक के छात्र पर हमला, पुलिस ने छोड़े आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के ध्यानार्थ
केवल एक का किया शांतिभंग में चालान, घायल छात्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में शनिवार रात पांच छात्रों ने बीटेक छात्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। छात्र के पैर में फैक्चर आ गया और सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने तीन छात्रों को मौके से तो एक आरोपी को हॉस्टल से गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में तीन आरोपियों को छोड़ दिया गया, जबकि एक आरोपी पर शांतिभंग में कार्रवाई की। इससे गुस्साए भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
गोरखपुर निवासी संदीप यादव विवि कैंपस स्थित सर छोटूराम कॉलेज से बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है और कैंपस के आरके हॉस्टल में रह रहा है। रात में संदीप अपने साथी के साथ रूम पर जा रहा था। आरोप है कि पांच छात्रों ने संदीप पर हॉकी-डंडों से हमला कर दिया। बेहोश होने पर धमकी देकर चले गए। सूचना पर मेडिकल पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पीड़ित छात्र ने पांच छात्रों के नाम बताए। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपियों को छोड़ दिया और केवल एक छात्र पर शांतिभंग में कार्रवाई की। इस मामले में भाजपा नेता कुलदीप तोमर, अर्चित चौहान और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। कहा कि मेडिकल पुलिस ने साठगांठ कर आरोपियों को छोड़ दिया, जबकि छात्र मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। भाजपा नेताओं ने सोमवार को एसपी सिटी से शिकायत करने की बात कही है। एसओ मेडिकल कैलाशचंद का कहना है कि मामले में एक छात्र का नाम ही सामने आया था। आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप गलत है।