फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   माछरा के एनसीसी केडिटों ने मतदान करने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत गांवो मे रैली निकाली

माछरा के एनसीसी केडिटों ने मतदान करने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत गांवो मे रैली निकाली

Fri, 05 Apr 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
माछरा के एनसीसी केडिटों ने मतदान करने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत गांवो मे रैली निकाली
माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के एनसीसी कैडेटों ने मतदान करने के लिए जन जागरूकता अभियान के तहत गांवों में रैली निकाली।
विज्ञापन

71 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने प्रधानाचार्य राजेश त्यागी के नेतृत्व में हसनपुर कलां एवं अमरपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्र हाथों में मतदान के प्रति नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने गांवों में ग्रामीणों ने जलपान भी कराया। प्रधानाचार्य राजेश त्यागी ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें। मतदान द्वारा ही देश का भविष्य तय किया जाता है। देश के विकास के लिए मतदान करना बहुत जरूरी है। 11 अप्रैल के दिन मतदान को भी त्योहार मानकर सुबह से ही पंक्ति में लगकर मतदान करें और अन्य लोगों को भी बूथ तक ले जाएं। बीमार एवं विकलांग के लिए भी मतदान जरूरी है। क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां में ऋषिपाल प्रधान, अमित कंसल आदि ने कैडेट्स के साथ चल रहे शिक्षकों का अभिवादन कर जलपान कराया। इस दौरान कैडेटों के साथ प्रधानाचार्य राजेश त्यागी, शिक्षक नीरज त्यागी, राजेंद्र कुमार, देवेश कुमार, पवन कुमार, लोकेंद्र सिंह, मनोज शोल्दा, राजेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, नागेंद्र यादव तथा हसनपुर कलां के ऋषि प्रधान, अनुज नागर, अमित कंसल, रामअवतार गुप्ता, दिनेश कुमार, सुधीर गुप्ता, अमित प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed