फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू की परीक्षाएं आज से

सीसीएसयू की परीक्षाएं आज से

Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू की परीक्षाएं आज से
सीसीएसयू की परीक्षाएं आज से, पेपर खेलते वक्त करनी होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन

- 242 केंद्रों पर 3 लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
- तीन पालियों में सुबह सात से 10, 11 से दो और तीन से पांच बजे होंगी परीक्षाएं
मेरठ। सीसीएसयू की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से कड़ी निगरानी में शुरू होंगी। तीन पालियों में होने वाली परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों के सील बंद लिफाफों की रोजाना वीडियोग्राफी कराने केआदेश दिए गए हैं। 242 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में तीन लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात से दस बजे, द्वितीय पाली की 11 बजे से दो बजे और तृतीय पाली की परीक्षाएं तीन बजे से शाम छह बजे तक होंगी।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में आज से होने वाली संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षाओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के लिफाफे खोलते वक्त वीडियोग्राफी कराने को कहा है। इसका वीडियो रोजाना परीक्षा होते ही यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए नंबर 9368624467 पर भेजना होगा। जो भी केंद्र इस कार्य में लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अगर किसी केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं या ओएमआर शीट कम पड़ती है तो परीक्षा विभाग से तुरंत संपर्क करें। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने नकल रोकने के लिए प्रत्येक जिले में ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। विवि से भी अलग-अलग जिलों में टीमें औचक छापामारी करेंगी। परीक्षा से पहले पांच केंद्रों के सेंटर बदले गए हैं। इन केंद्रों की सूची विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। सभी सेंटरों पर वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग को लाइव करने को कहा गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी केजरिए लाइव देखा जा सकेगा। अगर किसी केंद्र पर सीसीटीवी बंद मिलते हैं तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं जिलों में छात्र
बता दें कि मुख्य परीक्षा में मेरठ में 76,875, मुजफ्फनगर में 44,604, सहारनपुर में 63,156, शामली में 21,575 बागपत में 31,318, बुलदंशहर में 51,691, नोएडा में 17,221, गाजियाबाद में 47,771 और हापुड़ में 26,979 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed