फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   याकूब के मैनेजर पर मुकदमा

याकूब के मैनेजर पर मुकदमा

Tue, 12 Feb 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
याकूब के मैनेजर पर मुकदमा
याकूब के मैनेजर समेत 25 पर मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। पर्यावरण सुधार संघर्ष समिति के पदाधिकारियों पर हमले के मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के मैनेजर समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पर्यावरण बचाने के लिए मीट प्लांटों के खिलाफ समिति अध्यक्ष व जगदंबा अस्पताल के मालिक रविंद्र गुर्जर व महामंत्री शक्ति मोहन कार्यकर्ताओं संग आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि नौ फरवरी को वह दोनों पदाधिकारी हापुड़ रोड स्थित जगदंबा अस्पताल में बैठे थे। इस दौरान 20-25 लड़के अस्पताल में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। उन्हें आंदोलन बंद करने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट की। मामले की शिकायत मेडिकल पुलिस के साथ एसपी सिटी से की गई थी। रविंद्र गुर्जर ने याकूब कुरैशी पर हमला कराने का आरोप लगाया था। उनकी तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने याकूब कुरैशी के मैनेजर दानिश समेत 20-25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed