फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विधान सभा में रही शहर के मुददों की गूंज

विधान सभा में रही शहर के मुददों की गूंज

Sun, 10 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
विधान सभा में रही शहर के मुददों की गूंज
विधान सभा में रही शहर के मुद्दों की गूंज
विज्ञापन

मेरठ। शहर में पुराने कमेले की भूमि पर कन्या इंटर कालेज में फर्नीचर की बजाय जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करने, बीस बेड के अस्पताल पर काम शुरू नहीं होने, बुनकरों के प्रतिष्ठानों पर विद्युत विभाग द्वारा छापेमारी किए जाने का मामला शहर विधायक रफीक अंसारी ने विधान सभा में उठाया।

शहर विधायक ने विधान सभा में कहा कि बुनकरों को टारगेट करके बिजली विभाग छापेमारी कर रहा है। चेकिंग के नाम पर बुनकरों की कमर तोड़ी जा रही है। जनता के साथ भेदभाव की राजनीति बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हापुड़ रोड पर पुराने कमेले की भूमि पर राजकीय कन्या इंटर कालेज का निर्माण किया गया। जिसमें बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। लेकिन शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटियों को फर्नीचर नसीब नहीं है। सभी बेटियां टाट पट्टी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। जिससे बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ का सरकार का नारा भी धूमिल हो रहा है। रफीक अंसारी ने कमेले की भूमि पर प्रस्तावित 50 बेड के अस्पताल पर कोई काम नहीं होने की बात कही। साथ ही कहा कि ढाई साल के प्रयास के बाद अस्पताल के लिए धन तो सरकार से रिलीज हो गया। अस्पताल के लिए पर्याप्त जमीन भी है। लेकिन 50 बेड की जगह 20 बेड का अस्पताल कर दिया गया है। अभी तक अस्पताल निर्माण का काम भी शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने सदन में सरकार पर एकतरफा काम कराने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
- कन्या इंटर कॉलेज, अस्पताल का मुद्दा उठाया
- विद्युत विभाग की छापेमारी को बुनकरों के कार्य बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed