{"_id":"5c4a2491bdec22297827a49e","slug":"31548362897-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमल्हू सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया बालिका दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमल्हू सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया बालिका दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमल्हू सिंह इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया बालिका दिवस
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटिकाएं प्रस्तुत कीं
फोटा समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। मटौर स्थित श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को बालिका दिवस के अवसर पर हौसलों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त नाटक के माध्यम से बालिका भ्रूण हत्या, छेड़छाड़ एवं लिंग भेद को प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही सीडीओ आर्यिका अखौरी, विशिष्ठ अतिथि एसपी सिटी रणविजय सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण गुप्ता, नीरज कुमार, अतुल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि आर्यिका अखोरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी किसी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों से कम नहीं हैं। निश्चित ही यहां से पढ़कर बेटियां आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। श्रवण गुप्ता ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कहा कि इसी प्रकार यदि सभी स्कूल बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें तो वे अपनी सुरक्षा करने में स्वयं सक्षम हो जाएंगी। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि यदि बचपन से ही माता-पिता और स्कूल में अध्यापक बच्चों को संस्कारों के प्रति जागरूक करें। सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग की जानकारी दें तो निश्चित ही सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से बेटियों द्वारा शुरू किया गया। अनिश्चितकालीन समाचार-पत्र हौसलों की उड़ान का विमोचन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और नाटिकाओं से संदेश देने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या नीरा तोमर ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कल्पना एवं रबिता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उर्मिला मोरल, विकास कुमार, प्रियंका यादव, राजपाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।