{"_id":"5c2a8182bdec2256b5425fe3","slug":"31546289538-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को तमंचे समेत पकडा-जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को तमंचे समेत पकडा-जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के साथ दो को पकड़ा
सरधना। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात में गस्त के दौरान दो जगहों से लूटपाट के इरादे से खडे़ दो युवकों को तमंचे समेत पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि दौराला रोड पर इस्लामाबाद निवासी मोबीन पुत्र सगीर छोटा हाथी लेकर खड़ा हुआ था, पुलिस की गाड़ी को देखकर वह भागने लगा, उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक तमंचा व कारतूस मिले। वहीं दूसरी तरफ रात में ही मेरठ रोड स्थित शहनाई मंडप के निकट मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट मोहल्ला मदीना काला, निवासी शाहरूख पुत्र इलियाश को पकड़ा, जिनको लिखापढ़ी के बाद सोमवार को चालान कर जेल भेज दिया। दोनों ही लूटपाट के इरादे से संदिग्ध हालत में पकडे़ थे।
वहीं किठौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव नंगली किठौर स्थित शराब के ठेके के पास से एक तमंचा 315 बोर तथा कारतूस समेत गांव के ही बालेश पुत्र कूडे़ मल को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है। बताया जाता है कि पकड़ा गया व्यक्ति गांव में ही डाक्टरी की प्रैक्टिस करता है।