{"_id":"5b60c4184f1c1bc6508b7f97","slug":"31533068312-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चालू हुआ पुराना यमुना पुल, दर्जनों ट्रेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चालू हुआ पुराना यमुना पुल, दर्जनों ट्रेन प्रभावित
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं चालू हुआ पुराना यमुना पुल, दर्जनों ट्रेन प्रभावित
मेरठ। यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली ट्रेनों को दूसरे दिन भी गाजियाबाद, साहिबाबाद और शाहदरा से संचालित किया गया। शालीमार एक्सप्रेस को पुरानी दिल्ली स्टेशन की बजाय निजामुद्दीन स्टेशन भेजा गया और वापसी में दिल्ली से वाया नई दिल्ली-साहिबाबाद चलाया गया। इससे दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। इससे शाहदरा में बना लोहे का पुराना यमुना पुल भी चपेट में आ गया है। एहतियात के तौर पर रेलवे ने पुरानी दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों का संचालन पुल से बंद करते हुए रूट डायवर्जन कर दिया है। दूसरे दिन भी यहां से होकर चलने वाली ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाया गया। इसमें वाया मेरठ होकर जाने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुई। मंगलवार को दिल्ली-अंबाला ईएमयू को शाहदरा रेलवे स्टेशन से संचालित किया गया। दिल्ली-सहारनपुर मेमू को गाजियाबाद से चलाया गया। अंबाला-दिल्ली मेमू को शाहदरा स्टेशन तक भेजा गया और दिल्ली-अंबाला मेमू को भी शाहदरा से चलाया गया। अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस को गाजियाबाद तक चलाया गया। जम्मू तवी-दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलाया गया तो वहीं दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित किया गया। रूट डायवर्जन से जहां अपने निर्धारित समय से दो घंटे तक लेट पहुंची वहीं यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
संगम और नौचंदी लेट
हमेशा की तरह मंगलवार को भी नौचंदी व संगम एक्सप्रेस निर्धारित समय से लेट पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे और संगम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से सुबह करीब सवा दस बजे सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
खास बातें:
- पुरानी दिल्ली से वाया मेरठ चलने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद और साहिबाबाद व शाहदरा तक किया गया संचालित
- ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही भारी परेशानी