फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कारगिल की खबर

कारगिल की खबर

Thu, 26 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
कारगिल की खबर
कारगिल के शहीदों के बलिदान को याद किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना/बहसूमा/परीक्षितगढ़। अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद् की बैठक में बृहस्पतिवार को कारगिल के शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी। बहसूमा एवं परीक्षितगढ़ में भी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित पर कारगिल शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई।
परिषद् के तत्वावधान में केवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई बैठक में बच्चों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रगान कर तिंरगे को प्रणाम करके कैंडल जलाकर कारगिल शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। स्कूल प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बच्चों को कारगिल युद्ध के संबंध में विस्तार से बताया। परिषद् के अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने भी विचार रखे। बताया कि कैसे भारत के जवानों ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को परास्त किया था। इसी जीत का जश्न मनाने के लिए इस दिन को कारगिल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर मनोज शर्मा, संजय शर्मा, हिना, खुशबू, खुशी, ममता शर्मा, सचिन, आयुष, आदित्य, पूजा, जुबैर, सोनू, शिवम आदि थे।
विज्ञापन

बहसूमा कस्बा स्थित डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कारगिल दिवस मनाया गया। स्कल सचिव जगदीश त्यागी ने ने छात्र-छात्राओं कारगिल में हुए उन अमर शहीदों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जिन्होंने कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने बच्चों को शहीदों के जीवन से प्ररेणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस उपलक्ष्य में नर्सरी से कक्षा दो के नन्हें मुन्ने बच्चों कृष्णा व आकर्षक ने नन्हा मुन्ना राही गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को ओत प्रोत कर दिया। इस मौके दीपक राजपूत, अनुज त्यागी, अमित, रुकमणी व अलका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ के डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया गया। कारगिल युद्ध में हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 26 जुलाई 1999 में आज के दिन ही भारत ने पाकिस्तान पर लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त की थी। बच्चे ही देश के भविष्य हैं और आगे चलकर देश की रक्षा करनी है। दुश्मनों को ऐसे ही मुंहतोड़ जबाव देना है। कोई भी दुश्मन हमारे देश की तरफ गलत नजर न उठा सके। प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने कहा कि हमारी सेना में मुंहतोड़ देने की क्षमता है। कारगिल युद्ध में हमारे बहुत से जवान शहीद हुए। जिन्होंने लड़ते लड़ते देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। जिसमें विशेष सम्मान हासिल करने वाली रेजिमेंट्स 13 जेके राइफल से 17, जाट रेजिमेंट्स से 2, जाट राईफल से 12 जैक लाई, 18 ग्रेनेडियर, 8 सिख रेजिमेंट्स से व गोरखा से 5 तथा पैरा रेजिमेंट्स का योगदान देश कभी भूल नहीं सकता। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed