{"_id":"5af0cbf04f1c1b6e098b8944","slug":"31525730288-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझा शहर, धड़ाम नजर आयी व्यवस्\nथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझा शहर, धड़ाम नजर आयी व्यवस् था
Updated Tue, 08 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर के लोगों के लिए जाम मुसीबत बनता जा रहा है। पुलिस अफसरों के तमाम दावे जाम को लेकर कमजोर पड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर को शहर जाम की चपेट में आ गया। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जूझती रही। घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस के सामने सड़क की खुदाई के चलते दोपहर 12 बजे ही व्यवस्था धड़ाम हो गई।
घंटाघर पर पाइप डालने के लिए दोपहर को सड़क पर मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। जिसके चलते खैरनगर की तरफ से और छतरी वाले पीर की तरफ से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। रेलवे रोड चौराहे की तरफ से घंटाघर की तरफ जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई। यदि पहले से रेलवे रोड चौराहा और छतरी वाले पीर तिराहे पर बैरियर लगाए जाते तो वाहन नहीं फंसते। जाम के चलते लोगों को तपती धूप में घंटो तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे रोड चौराहे पर अव्यवस्था से दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। रेलवे रोड चौराहे से मेट्रो प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, बागपत रोड पर भी वाहन जाम में फंस गए। केसरगंज, जली कोठी और भैसाली बस अड्डे के सामने भी जाम लगा रहा। बच्चा पार्क चौराहे से लेकर ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
अवैध कट ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था
दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने अवैध कट ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ रखी है। सोमवार दोपहर को भी दिल्ली रोड पर अवैध कट के कारण जाम लगा रहा। दिन में भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर तक आ रहे हैं। टीपीनगर गेट से भारी वाहन कट से मुड़कर सड़क की दूसरी साइड धर्मकांटे तक पहुंचते हैं। सड़क पर अवैध कट पर ट्रक ओर अन्य वाहन मुड़ने से जाम लग रहा है लेकिन ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस न तो भारी वाहनों को रोक रही। शाम के समय भी दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास जाम की समस्या बनी रही।