फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरटीओ के नहीं मिलने पर ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ पर जड़ा ताला

आरटीओ के नहीं मिलने पर ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ पर जड़ा ताला

Sat, 24 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ के नहीं मिलने पर ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ पर जड़ा ताला
खबर की फोटो पीएच के मेरठ फोल्डर में ट्रांसपोर्टर नाम से सेव है
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ गेट पर जड़ा ताला
आरटीओ समेत एआरटीओ के अनुपस्थित होने पर ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन
कहा, अधिकारियों के नहीं होने से ट्रांसपोर्टरों का कार्य हो रहा प्रभावित
मेरठ।
आरटीओ और एआरटीओ के कार्यालय में नहीं मिलने पर गुस्साए ट्रांसपोर्टरों ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ट्रांसपोर्टरों ने अधिकारियों के गायब होने से काम नहीं होने का आरोप लगाया। आरटीओ से फोन पर बात करने के बाद ही ताला खोला गया।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों ट्रांसपोर्टर आरटीओ पहुंचे। लेकिन यहां न तो आरटीओ डॉ. विजय कुमार मिले और न ही एक भी एआरटीओ। अधिकारियों के अनुपस्थिति से कार्य में हो रहे विलंब का आरोप लगाते हुए ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा किया। ट्रांसपोर्टरों के हंगामे की सूचना पर आरआई चंपक लाल और परमिट प्रभारी केपी मिश्रा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में जाने की बात कही। इसके बाद भी ट्रांसपोर्टर नहीं माने। गौरव शर्मा ने कहा कि अधिकारियों के नहीं मिलने पर ट्रांसपोर्टरों के काम नहीं हो रहे हैं। इसके बाद केपी मिश्रा ने ट्रांसपोर्टरों की बात आरटीओ डॉ. विजय कुमार व एआरटीओ श्वेता वर्मा से कराई। उनके आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टरों ने धरना खत्म किया। इस मौके पर दीपक गांधी, राजू रल्हन, देवी चरण सेन, पंकज अनेजा, राज शर्मा, नीरज मुल्तानी, नरेश शर्मा, गजेंद्र, आशु सिंह, अशोक शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed