{"_id":"5ab021874f1c1bb9758b63da","slug":"31521492359-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े केस की विवेचना सौंपने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े केस की विवेचना सौंपने पर उठे सवाल
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े केस की विवेचना सौंपने पर उठे सवाल
मेरठ। एमबीबीएस की कॉपियां बदलने के मुकदमे की विवेचना सौंपने पर सवाल उठ गए हैं। एसटीएफ द्वारा इस गोरखधंधे का खुलासा करने के बाद जहां लखनऊ और दिल्ली तक हड़कंप मचा है, वहीं केस दर्ज होने के तीसरे दिन विवेचना अनुभवी अधिकारी के बजाय हाल ही में प्रमोट हुए इंस्पेक्टर को सौंप दी गई।
मेेडिकल थाने में एसटीएफ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव की तरफ से कपिल कुमार, संदीप, कविराज, पवन, सीपी सिंह, सलेखचंद और संदीप निवासी अंबला के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। गिरफ्तार आरोपी बिजनौर निवासी छात्रनेता कविराज ने बताया था कि साल 2014 से 600 से अधिक एमबीबीएस छात्रों की कॉपी बदली गई। इस केस में एसटीएफ द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। जबकि थाना पुलिस अपने स्तर से विवेचना करेगी।
एसओ मेडिकल सतीश कुमार इस समय अवकाश पर हैं और थाने का चार्ज कार्यवाहक एसओ राजवीर सिंह पर है। पुलिस अफसरों ने बताया कि एसटीएफ द्वारा दर्ज कराए गये मुकदमे की विवेचना मेडिकल थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। अफसरों के अनुसार प्रदीप 2007 बैच के दरोगा थे, जिनका दस दिन पहले ही इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन हुआ है।