फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्हाइट ब ल् डिंग सील, एसआईटी के गठन की तैयारी

व्हाइट ब ल् डिंग सील, एसआईटी के गठन की तैयारी

Mon, 19 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
व्हाइट ब ल्
डिंग सील, एसआईटी के गठन की तैयारी
मेरठ। एसटीएफ सीओ बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चौधरी चरण सिंह विवि प्रशासन ने रविवार रात व्हाइट बिल्डिंग को सील कर दिया। एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि व्हाइट बिल्डिंग में ही उत्तर पुस्तिका विभाग है। कॉलेजों की परीक्षा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं यहीं रखी जाती हैं।
विज्ञापन

कॉपियां बदलने के इस मामले में एसटीएफ की तरफ से थाना मेडिकल पर सात आरोपियों को नामजद किया गया। लेकिन माना जा रहा है कि थाना पुलिस द्वारा इस मुकदमे की विवेचना गंभीरता से नहीं की जा सकती। ऐसे में विवेचना के लिए एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) का भी गठन किया जा सकता है। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही एसआईटी का गठन किया जाता है। एसआईटी में सीओ या एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी के अलावा इंस्पेक्टर भी शामिल किए जाते हैं जिसमें लीगल एक्सपर्ट भी रहते हैं।
विज्ञापन

4-6 करोड़ रुपये तक कमा चुके
सीओ एसटीएफ ने बताया कि उत्तर पुस्तिका बदलने के पूरे गिरोह में अभी तक यही सामने आया कि बिजनौर निवासी कविराज जागृति विहार में रह रहा है। साल 2013 में मेरठ से बीए करने के बाद विवि कैंपस में जाकर छात्रनेताओं के साथ धरना प्रदर्शन करते-करते कर्मचारियों से मिल गया। एसटीएफ का कहना है कि यह गिरोह अभी तक करीब चार से छह करोड़ रुपये कमा चुका है। कविराज ने जागृति विहार में मकान बनाया है। पूछताछ में कविराज ने बताया कि उसने प्लॉट खरीदकर मकान में लाखों रुपये लगा दिए। वहीं, एसटीएफ ने सभी नामजद आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच करने की बात कही है। जिसके लिए पुलिस और बैंक अधिकारियों से सहयोग लिया जाएगा। एसटीएफ का कहना है कि काली कमाई के बाद इस गिरोह ने अलग-अलग नामों से बैंक में खाते खुलवा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed