{"_id":"5a78be084f1c1b8b268b8a2f","slug":"31517862408-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांग साइड चलने पर वाहनों पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांग साइड चलने पर वाहनों पर हुई कार्रवाई
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांग साइड चलने वाले वाहनों पर हुई कार्रवाई
मेरठ। रविवार रात पटरी से उतरी शहर और हाईवे की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने पहली बार रांग साइड चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे और दौरान सात वाहनों को सीज कर ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस लाइन भेजा।
रविवार रात नौ बजे ही दिल्ली रोड पर जाम लगना शुरू हो गया था। एनएच-58 पर भी करीब 15 किमी जाम लगा रहा। देर रात करीब तीन बजे हाईवे से जाम खुल सका। सोमवार को एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी और सीओ ट्रैफिक को बुला लिया और कहा कि जो भी वाहन रांग साइड से आता मिले उसका सीधे चालान किया जाए।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, टीएसआई डीडी दीक्षित, टीएसआई नदीम खान ने दिल्ली रोड पर, बागपत रोड, गढ़ रोड पर अभियान चलाया। रांग साइड ट्रक ले जाने पर 14 ट्रकों के चालान किए गये हैं। इसके अलावा 260 दो पहिया और चार पहिया वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं एक कैंटर समेत और छह अन्य चार पहिया वाहन सीज कर दिए गए। रांग साइड चलने पर चालान शुल्क 600 रुपये का है। पुलिस ने 274 चालान के अलावा मौके से 22 हजार 800 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन
ट्रैमो की गई तैनात
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मेट्रो प्लाजा, ईरा माल, टीपीनगर गेट, शॉप्रिक्स माल, रिठानी, परतापुर तिराहा, बिग बाइट, सुभारती, खड़ौली कट, खिर्वा चौपला, मोदीपुरम फ्लाईओवर पर ट्रैमो बाइक की ड्यूटी लगाई गई है।
हाईवे पर डिवाइडर के ऊपर भी चलते हैं वाहन
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि परतापुर और मोहिउद्ीनपुर के पास कई स्थानों पर डिवाइडर की ऊंचाई करीब पांच या छह इंच है। ऐसे में कुछ चार पहिया वाहन डिवाइडर के ऊपर भी वाहन चलाते हैं या रांग साइड पहुंच जाते हैं। जिससे जाम की समस्या बनती है।