फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमडीए ने लगाया प्रॉपर्टी मेला, 500 फार्म बिके

एमडीए ने लगाया प्रॉपर्टी मेला, 500 फार्म बिके

Mon, 05 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एमडीए ने लगाया प्रॉपर्टी मेला, 500 फार्म बिके
मेरठ। गंगानगर के सामुदायिक केंद्र में रविवार को एमडीए ने प्रॉपर्टी मेला लगाया। विभिन्न योजनाओं में ऑडिट करने पर विभिन्न श्रेणी के 1029 आवास एमडीए को रिक्त मिले हैं, जिनका आवंटन किया जाना है। इसके लिए मेला लगाकर रजिस्ट्रेशन किए गए। कुल पांच सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए।
विज्ञापन

एमडीए ने अपनी संपत्तियों का ऑडिट शुरू किया तो पाया कि शताब्दी नगर, एयरपोर्ट एन्क्लेव, गंगानगर, पल्लवपुरम फेज वन और टू, लोहियानगर, श्रद्घापुरी फेज वन और टू तथा रक्षापुरम आदि में ऐसे 1029 आवास मिले हैं, जो खाली हैं। इन सबका अब आवंटन होगा। यह आवास लोहियानगर पाकेट के में बने 166 आवासों से अलग हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए। रविवार को लगे मेगा पंजीकरण मेले में वीसी साहब सिंह, सचिव राजकुमार, योजना प्रभारी आशु मित्तल, एक्सईएन डीएस तोमर आदि मौजूद रहे। पंजीकरण पुस्तिका का मूल्य पचास, 250 तथा 500 रुपये रखा गया है। पंजीकरण तीन मार्च तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


यहां मिलेंगे फार्म
1. एचडीएफसी बैंक शाखा सूर्या प्लाजा गढ़ रोड मेरठ
2. इलाहाबाद बैंक शाखा एमडीए परिसर
3. एक्सिस बैंक निकट होटल क्रिस्टल
4. इंडसइंड बैंक त्यागी मार्केट गढ़ रोड
5. आईडीबीआई बैंक शाखा आरटीओ रोड सेंट्रल मार्केट

यह हैं आवास और रकम
कैटेगरी संख्या कीमत
दुर्बल आय वर्ग - 192 भवन 5.22 लाख से 9.24 लाख
अल्प आय वर्ग - 254 9 से 15 लाख
मध्यम आय वर्ग- 565 17.88 से 29.50 लाख
उच्च आय वर्ग- 18 56.26 लाख

सबके लिए आवास
वीसी एमडीए साहब सिंह के अनुसार विभिन्न योजनाओं में ऑडिट कराने के बाद एक हजार से ज्यादा आवास रिक्त मिले हैं, जिनका आवंटन किया जा रहा है। उप्र सरकार की नीति ‘सबके लिए आवास’ के तहत हम यह आवंटन कर रहे हैं। आवेदन के बाद लाटरी सिस्टम से आवासों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed