फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईवीएम मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

ईवीएम मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 23 Nov 2017 09:22 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मेरठ।
विज्ञापन

बटन हाथी का दबाया और लाइट कमल के फूल और नोटा के सामने वाली जली। इसे लेकर मचे हंगामे और वीडियो वायरल होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग की ई मेल पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले पर जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी और मेरठ के जिलाधिकारी समीर वर्मा का कहना है कि तकनीकी टीम की रिपोर्ट आने के बाद आयोग को भेजी जायेगी।
ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर दिल्ली नगर निगम चुनाव के साथ यूपी विधानसभा चुनाव में भी सवाल उठे थे। हालांकि इसे भाजपा समेत निर्वाचन आयोग ने सिरे से नकार दिया था। नगर निगम चुनाव में ऐसा ही एक मामला मेरठ में चर्चित हुआ और उसका वीडियो भी वायरल हुआ। जिससे अफवाह फैली कि बसपा के चुनाव चिह्न हाथी के सामने वाला बटन दबाने पर वोट भाजपा को जा रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि वास्तविकता में हाथी के सामने वाला बटन दबाने पर इंडीकेटर सिर्फ कमल के फूल वाले निशान के सामने नहीं बल्कि नोटा के निशान पर भी जल रहा था। जिससे तय हो गया कि वोट कहीं नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

इसका वीडियो वायरल और शिकायत के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश को भेजे पत्र में भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मामले पर जवाब मांगा गया है। जिस पर राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे तक आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ जिलाधिकारी समीर वर्मा ने फिर दोहराया कि मशीन में कोई टैंपरिंग नहीं हुई है, बल्कि तकनीकी कमी थी। क्योंकि इंडीकेटर किसी एक पार्टी के निशान के सामने वाला नहीं बल्कि सबसे ऊपर के चुनाव चिह्न के साथ सबसे नीचे नोटा वाले निशान पर भी जल रहा था। फिर भी इस मामले में ईवीएम तकनीकी टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। उस रिपोर्ट के साथ निर्वाचन आयोग को जवाब भेज दिया जाएगा।
मुख्य बातें
नगर निगम चुनाव में बूथ नंबर 997 पर ईवीएम का बटन दबाने पर दूसरी जगह जल रही थी लाइट
जिला निर्वाचन अधिकारी बोले, तकनीकी टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद भेजा जाएगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed