फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हरि सुमिरन से कट जाती हैं सभी बाधा

हरि सुमिरन से कट जाती हैं सभी बाधा

Wed, 08 Nov 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
हरि सुमिरन से कट जाती हैं सभी बाधा
हरि सुमिरन से कट जाती हैं सभी बाधा
विज्ञापन

मेरठ। कथा व्यास विनय चैतन्य महाराज ने अन्नपूर्णा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि शक्ति देवी, वृक्ष तुलसी महारानी हैं। दया माता रोहिणी हैं। सत्या धरा हैं, शम सुदामा हैं सत्य अंकुर हैं, दम उद्धव हैं। शंख लक्ष्मी का रूप है। वायु वैजंती माला है। जो मनुष्य हरि सुमिरन करते हैं उनकी सभी बाधाएं कट जाती हैं। कथा व्यास ने जय विजय को सनकादि ऋषियों द्वारा श्राप, देवहुति के प्रश्न भगवान कपिल द्वारा भक्ति योग की महिमा, प्रकृति पुरुष के विवेक से मोक्ष प्राप्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि विवेक पुरुष अपने धर्म का अर्थ भोग विलास के लिए नहीं करते हैं बल्कि भगवान की प्रसन्नता के लिए करते हैँ। अंत में सूर्य मार्ग के द्वारा सर्व व्यापी परम पुरुष श्री हरि को ही प्राप्त होते हैं। मुख्य यजमान सत्यवती वर्मा व प्रणव वर्मा रहे। सुनील वर्मा, पवन वर्मा, विकास, गौरव, मनोज, राजू वर्मा, पल्लव, अनिल सिंहल, अनिल अग्रवाल, सूरजबल कौशिक, सुनील गुपता, सुरेश गुप्ता, अशोक गर्ग, सुरेश मिश्रा, गजेंद्र कंसल, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


प्रभु के भजन सुनकर झूम उठे श्रोता
मेरठ। शास्त्रीनगर आई ब्लॉक स्थित श्री कृष्ण कृपा मंदिर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रतन ने अपनी मधुर वाणी से राधा- कृष्ण के भजन प्रस्तुत किए। वीना पांडेय ने यूं भजन गाया कि कन्हैया तुम्हें एक नजर देखना है.., वरुण अरोड़ा ने यूं कहा कि मेरा आपकी कृपा से सब काम को रहा है. आदि भजनों पर नृत्य करने को मजबूर हो गए। इस दौरान हवन पूजन किया गया। इसमें बीडी पांडेय, वीना, रतिश वर्मा, नीलम वर्मा रहे। केपी, निरंजन त्यागी, प्रदीप गुप्ता, पीडी गुप्ता, पुष्पा, सुधार त्यागी, सुनीता गुप्ता, सोनाली, नीमा, शोभा शर्मा, नीलू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed