{"_id":"59b1b1e14f1c1be67f8b4e23","slug":"31504817633-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मित्रों का आंदोलन
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मित्रों ने किया 10 हजार मानदेय स्वीकार करने से इंकार
मेरठ। शिक्षा मित्रों का चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शिक्षा मित्र संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि यदि सरकार दस हजार रुपये निश्चित मानदेय पर शिक्षा मित्रों को विद्यालय जाने का आदेश करती है तो वह इसे अस्वीकार कर चौधरी चरण सिंह पार्क में भूमिगत समाधि ले लेंगे।
बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर भारी संख्या में शिक्षा मित्र जुटे। जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने सबसे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुबोध कुमार और महामंत्री पद पर विपिन कुमार के नाम की घोषणा की। धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मिता कर रही है। यदि उन्हें दस हजार मानदेय पर वापस शिक्षा मित्र के पद पर जाने का आदेश दिया तो वह इसे अस्वीकार करते हुए भूमिगत समाधि लेंगे। धरना स्थल पर दो बजे जब प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचे तो शिक्षा मित्रों ने ज्ञापन देने से इंकार करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन किया और कैबिनेट द्वारा जारी दस हजार रुपये मानदेय की आदेश प्रतियां जलाईं। इस दौरान जब धर्मपाल सिंह ने आदेश प्रति जलाने का प्रयास किया तो एसडीएम सदर से छीना झपटी हुई। इस दौरान संतराम, संदीप शर्मा, दीपक कुमार, सुशीला शर्मा, विजेंद्र, सोमपाल सिंह, शशि सिंह, सुमित कुमार, भेजी देवी, सविता खटाना, मनीषा नागर, मोनिका, श्वेता सिंह, हनी यादव, रजनी रानी, संतोष रानी, सविता, सीमा, पूजा शर्मा, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
खास बात
संघ जिलाध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह पार्क में भूमिगत समाधि लेने की दी चेतावनी