फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विकास का खाका खींचने जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचे विधायक

विकास का खाका खींचने जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचे विधायक

Fri, 11 Aug 2017 03:07 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
विकास का खाका खींचने जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचे विधायक
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचे। यहां उन्होंने इनर रिंग रोड निर्माण का निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियाें के बीच मंथन हुआ कि इस प्रोजेक्ट को कैसे जल्द पूरा किया आए और यहां के रुके प्रोजेक्ट के कैसे गति मिले।
विज्ञापन

जागृति विहार विस्तार योजना के अंतर्गत रिंग रोड बनाई जा रही है। विधायक सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के प्रतिनिधि हर्ष गोयल आदि आवास विकास अधिकारियों ने यहां पहुंचकर प्रोजेक्ट का बारीकी से अध्ययन किया। यहां रिंग रोड को कनेक्ट करने पर विचार हो रहा है। रिंग रोड इस योजना में अभी निर्माणाधीन स्थिति में है। उधर, पीडब्लूडी ने बिजली बंबा बाईपास पर उसका सर्वे भी शुरू कर दिया है, ताकि इस पर काम हो सके।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के बढ़ते जा रहे ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए इस रोड का बनाना बेहद जरूरी है। निरीक्षण कर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ ही समय का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही कुटी चौराहे से जागृति विहार विस्तार योजना में जा रही मुख्य मार्ग का निर्माण भी तेजी से पूरा करने की बात विधायक ने कही। चाणक्यपुरी होते ही मुख्य योजना में जाने वाले इस मार्ग का भी विस्तार हो रहा है। इससे लोगों को लाभ होगा और यह रोड सीधी इनर रिंग रोड पर कनेक्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले समागम की है तैयारी
इस मौके पर पहुंचे किसानों ने विधायक से कहा कि इस छह सौ एकड़ जमीन पर 25 फरवरी से आरएसएस शिविर लगना है और यह उसी की तैयारी है। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रतिकर के मसले अभी चल रहे हैं और वह बिना इसका निस्तारण किया यहां कब्जा नहीं देंगे। विधायक ने कहा कि ऐसे मसले निपटा लिए जाएंगे। इस मौके पर रोहित गुर्जर, मधु, विजयपाल, शिवा, भीम, गौरव आदि मौजूद रहे।
खास बात
- विधायक सोमेंद्र तोमर ने किया आवास विकास अधिकारियों के साथ रिंग रोड प्रोजेक्ट पर मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed