{"_id":"595d2e654f1c1bdb318b4837","slug":"31499278949-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसे बच्चे ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसे बच्चे ने दम तोड़ा
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिजनों में कोहराम, अन्य झुलसे लोगों की हालत भी गंभीर
- सोमवार को लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीकनगर में हुआ था हादसा
फोटो...
मेरठ।
शादी वाले घर में लगी आग में झुलसे तीन साल के बच्चे की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य झुलसे दो बच्चे समेत पांच लोगों की हालत गंभीर बनी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर निवासी मजहर पुत्र जमीन के मकान में सोमवार शाम भीषण आग लग गई थी। मजहर की बारात मंगलवार को खतौली जानी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इस आग में तीन मासूम मजहर और उसके भाई अजहर का बेटा अदनान (4), बेटी नेहा (3), सादिका (4) पुत्री इकरार समेत 12 लोग झुलसे थे। अदनान की इलाज के दौरान केएमसी हॉस्पिटल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन और रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं परिवार और रिश्तेदार अन्य घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।