{"_id":"595beab64f1c1b38398b47b4","slug":"31499196086-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुसार गांव में पेयजल संकट, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुसार गांव में पेयजल संकट, परेशानी
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाराज ग्रामीणों का जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन
दोघट (बागपत)। पुसार गांव में पेयजल टंकी के पानी की सप्लाई सही रूप से नहीं हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया पूरे गांव में पेयजल टंकी के पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। गांव में 25 प्रतिशत ही पानी घरों तक ही पहुंच रहा है। शेष का पानी जगह-जगह पाइप लिकेज होने से रास्ते में निकल जाता है। टंकी के नलकूप से भी पानी कम निकल रहा है। गांव में दो किमी रास्ते पर अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछाई। उन्होंने बताया भूजल दूषित होने के कारण गांव में टंकी का निर्माण कराया, लेकिन अब भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। ग्रामीण हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने इसकी शिकायत कई बार अफसरों से की, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने कहा शीघ्र समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इनमें पुष्पेंद्र, जोगेंद्र, सचिन, ब्रजपाल, जंग बहादुर, ओंकार, महक सिंह, विनोद, सुभाष, मनोज आदि रहे।