फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर

जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर

Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर
मेरठ। आज इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे है। डॉक्टर जनता के विश्वास की डोर है। डॉक्टरी एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरों पर है। डॉक्टर्स डे डॉक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह उन्हें अपनी चिकित्सीय प्रैक्टिस को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है।
विज्ञापन

यह दिन भारत वर्ष के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बीसी राय के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। डॉ. बीसी राय शिक्षाविद्, स्वतंत्र सेनानी और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। 1961 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। उनकी मृत्यु एक जुलाई 1962 को हुई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि अगले एक सप्ताह को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाएगा। आठ जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी आईएमए आएंगे।
विज्ञापन

1977 बैच के एमबीबीएस होंगे सम्मानित
शनिवार को आईएमए मेरठ ब्रांच 1977 बैच के एमबीबीएस चिकित्सकों के साथ ही चिकित्सकों के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेगा। इनमें डॉ. विनोद आहुजा, डॉ. बीबी तायल, डॉ. अजय जैन, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र कुमार सूरमा, डॉ. राहुल मित्तल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. मधु बडेरा, डॉ. एबी लाल, डॉ. संजय कुमार जैन, डॉ. पवन कुमार जैन, डॉ. जेके गांधी, डॉ. अनिल मैनी, डॉ. विवेक वर्धन, डॉ. प्रमोद गर्ग, डॉ. एमके बंसल, डॉ. संजय अरोरा, डॉ. अंबुज गोयल, डॉ, राजीव भाटिया, डॉ. सुनील कुमार चावला, डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. नीरजा गर्ग, डॉ. रागिनी चौहान, डॉ. सुमन रानी गुप्ता और डॉ. मलय शर्मा है। सीएमओ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी आईएमए अध्यक्ष ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- डॉक्टर्स डे आज, एक सप्ताह तक मनाया जाएगा
- 8 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आएंगे आईएमए भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed