{"_id":"594806414f1c1b115e8b45df","slug":"31497892417-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत के साथ अमित ने एक पाड़ा का किया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत के साथ अमित ने एक पाड़ा का किया था शिकार
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत के साथ अमित ने किया था पाड़ा का शिकार
मेरठ। वन विभाग ने पूछताछ के बाद शूटर प्रशांत विश्नोई के दोस्त अमित गोयल को एक पाड़ा के शिकार के मामले में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रशांत के साथ पाड़ा के शिकार की बात अमित ने कबूल की है।
वन विभाग ने प्रशांत के दोस्त दिल्ली के बेहरा एंकलेव पश्चिम विहार निवासी अमित गोयल को 16 जून को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। डीएफओ अदिति शर्मा के मुताबिक अमित ने पूछताछ में बताया कि बड़ौत के पास जिवाना गांव के जंगल में उसने प्रशांत के साथ मिलकर एक पाड़ा हिरन का शिकार किया था। इस आरोप में अमित को गिरफ्तार कर एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया। कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अमित पर जो आरोप है उसकी सजा तीन से सात साल तक है। न्यायिक रिमांड मिलने के बाद वन विभाग ने प्रशांत से अभी पूछताछ नहीं की है। टीम इसकी तैयारी कर रही है। इस सप्ताह प्रशांत को रिमांड पर लिया जा सकता है। राजस्थान में चीतल का शिकार और उत्तराखंड में जिम कार्बेट के पास तेंदुए के शिकार के मामले में प्रशांत को इन दोनों राज्य में मौके पर ले जाया जा सकता है।
खास बातें
वन विभाग के सामने अमित गोयल ने दिया बयान, कोर्ट ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा