फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   31 persons find out in dabka matter

डाबका के ग्रामीण पहुंचे थाने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 25 Jul 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
31 persons find out in dabka matter
डाबका प्रकरण में 31 लोग मुचलकों में पाबंद
विज्ञापन

मेरठ। जिले के डाबका गांव में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हंगामा हो गया था। इसी प्रकरण में कुछ लोग थाने पर पहुंचे। यहां सीओ और इंस्पेक्टर से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, इस मामले में 31 लोग मुचलकों में पाबंद किए गए हैं। शनिवार को मेरठ व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में डाबका गांव के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने कहा इससे पहले गांव में कभी कुर्बानी नहीं दी गई, लेकिन इस बकरीद पर कुछ लोगों ने जबरन कुर्बानी दी थी। इस मामले में काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद भी दूसरे समुदाय के युवक द्वारा गांव में लापरवाही से बाइक चलाने से रोकने पर विवाद बढ़ गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर शुक्रवार रात गांव में बैठक भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शनिवार को भी दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

वही इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने कहा कि 31 लोगों के खिलाफ 5.5 लाख के मुचलके भरे गए हैं। इस मामले में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। वहीं, सीओ दौराला आशीष शर्मा ने कहा कि इस मामले में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed