{"_id":"61a14971a56f7f5e68627cbd","slug":"30-tractors-will-go-to-sanad-march-per-day-meerut-news-mrt5665048156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: संसद मार्च के लिए हर जिले से रोज जाएंगे 30 ट्रैक्टर और 500 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: संसद मार्च के लिए हर जिले से रोज जाएंगे 30 ट्रैक्टर और 500 किसान
Sat, 27 Nov 2021 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर यात्रा
- फोटो : amar ujala, meerut
किसान आंदोलन ने शुक्रवार को एक साल पूरा कर लिया। इस उपलक्ष्य में भाकियू ने गाजीपुर बॉर्डर पर हुई किसान पंचायत में एमएसपी पर कानून बनाने और बिजली संशोधन बिल वापसी कराने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया है। पंचायत में सोमवार से शुरू हो रहे संसद मार्च के लिए हर जिले से रोज 30 ट्रैक्टर और 500 किसानों को पहुंचने के लिए कहा गया। गाजीपुर बॉर्डर पर हुई पंचायत में मेरठ से भी करीब 200 किसानों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश में एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं होने के कारण खुली लूट हो रही है। जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक यह लूट बंद नहीं होगी। उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र में ट्रैक्टरों के साथ संसद मार्च को लेकर भी कार्यक्रम तय किया। ट्रैक्टर ले जाने के लिए जल्द ही जिलेवार तिथि तय की जाएगी।
गाजीपुर बॉर्डर पर हुई पंचायत में मेरठ से भी करीब 200 किसानों ने उपस्थिति दर्ज कराई। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि सुबह 15 ट्रैक्टरों और 20 गाड़ियों के साथ करीब 200 किसान बॉर्डर पर पहुंचे। इसमें भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, नितिन बालियान, सत्यवीर जंगेठी, बबलू जिटौली, विनोद जिटौली, रवींद्र दौरालिया, संजय दौरालिया, अमित चिंदौड़ी, गजेंद्र सिंह, जगबीर दबथुवा मास्टर जगशोरण, विकास वलीदपुर, जवाहर सिंह जिटौली, जगत सिंह, अनुराग चौधरी, प्रशांत सकौती, टीटू सकौती, सुशील पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर धरने को छह माह पूरे
तीन कृषि कानून के विरोध में सिवाया टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को शुक्रवार को छह माह पूरे हो गए। जिले के किसान प्लाजा की एक लेन को घेरकर धरने पर बैठे हुए हैं। यहीं खाने-पीने की व्यवस्था कर रखी है।