फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   29 ghante me buhi distilary ki aag

29 घंटे में बुझी डिस्टलरी की आग, 140 करोड़ स्वाह  

Mon, 28 May 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
29 ghante me buhi distilary ki aag
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किनौनी शुगर मिल के डिस्टलरी प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग पर 29 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार शाम काबू पाया जा सका। आग से अल्कोहल यूनिट प्वाइंट का टैंक खाक हो गया। इस आग में करीब 140 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

इस टैंक में 13.5 लाख लीटर अल्कोहल भरा था जिसमें मिल को 45 करोड़ और इससे बनने वाली शराब से मिलने वाले 95 करोड़ रुपये का फटका आबकारी विभाग को लगा है। इसमें सेना, आरएएफ, मेरठ समेत आसपास के जिलों की 26 दमकल गाड़ियों ने करीब 325 बार पानी लाने के लिए चक्कर लगाए।
विज्ञापन

रोहटा थाना थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में स्थित बजाज शुगर मिल में शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे अल्कोहल यूनिट प्वाइंट में लोडिंग का काम चल रहा था। पंपिंग मशीन द्वारा कंटेनर में रखे बैरल में अल्कोहल भरी जा रही थी। पंपिंग मशीन में स्पार्किंग होने से आग लग गई थी। पल भर में ही अल्कोहल से भरे टैंक (लोडिंग प्वाइंट) में विस्फोट हुआ और टैंक की चादर उड़कर दूर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भीषण हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह झुलसे थे। आग को बुझाने के लिए सेना, आरएएफ के अलावा मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, मुजफ्फरनगर की दमकल की 26 गाड़ियों के साथ चीफ फायर ऑफिसरों और स्टेशन फायर ऑफिसरों की मदद ली गई। 13.5 लाख लीटर अल्कोहल से भरे जिस टैंक में विस्फोट के बाद आग लगी थी, उससे सटे हुए सात अन्य टैंकों में भी अल्कोहल भरी हुई थी। 
शनिवार दोपहर से जारी आग बुझाने की तमाम कोशिशें फेल साबित हुईं। एसपी देहात राजेश कुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसडीएम सरधना राकेश कुमार सिंह, फायर ब्रिगेड के उपनिदेशक मेरठ जोन अमन शर्मा, एफएसओ मुकेश कुमार और एफएसओ संजीव कुमार आग बुझाए जाने तक मौके पर डटे रहे।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आग बुझाने के लिए मेरठ के अलावा, नोएडा, दिल्ली और आगरा से अल्कोहल रजिस्टेंट फोम (केमिकल) मंगाया गया। रविवार को जैसे ही हवा चलनी शुरू हुई तो आग की लपटें और भी विकराल हो गई। पास के सभी सात टैंकों पर भी खतरा मंडराने लगा। लेकिन मशक्कत के बाद रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed