फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   255 team win the match

255 टीमों ने जीते मैच, क्वालीफाई किया

Mon, 21 Oct 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
255 team win the match
मेरठ.........शांति निकेतन विद्यापीठ में आयोजित सीबीएसई नार्थ जोन बैडमिंटन कम्पटीशन में शाट लगाते हि?
गंगानगर (मेरठ)। मवाना रोड स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में सीबीएसई नॉर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में 255 टीमों ने मैच जीतकर अगले राउंड के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रीजनल सीबीएसई ऑफिसर मनीष अग्रवाल व सीबीएसई रीजनल निरीक्षक प्रदीप त्यागी ने किया। मुख्य अतिथियों ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। खेल से पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिया, सिया, नंदिनी, प्रिया, मनप्रीत, अंजली रॉय, सेजल व खुशबू ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्कूल प्रशासन के अनुसार प्रतियोगिता में 347 स्कूलों की 703 टीमें हिस्सा ले रहीं है। जिसमें बालक वर्ग की 478 व बालिक वर्ग की 225 टीमें शामिल हैं। रविवार को हुए अंडर 17 के मैचों में 255 टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। सीबीएसई रीजनल अधिकारी मनीष ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। दवाइयों के बगैर कड़ी मेहनत से खुद को फिट रखने का प्रयास करना चाहिए। सीबीएसई प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार कर रही है। स्कूल निदेशक डॉ. विशाल जैन ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल रोहित कौशिक, चीफ रेफरी दिलीप सानियाल, श्याम, प्रेम मेहता, राहुल केसरवानी, अंतर अली एवं नगीन ग्रुप की चेयरपर्सन कुसुम जैन, सीईओ विनीता जैन, संगीता नेगी समेत सभी अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरविंद शेर वालिया, राहुल सिंह, अवनीश कुमार, डॉ. शालिनी त्यागी, पूजा, नीतू, प्रधानाचार्य विभा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

परिणाम :
अंडर 17 में न्यू हॉरिजन स्कूल, रेनबॉ पब्लिक स्कूल, देहरादून पब्लिक स्कूल, दिल्ली वर्ल्ड स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिक्षा भारती स्कूल, एमडी इंटरनेशनल, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदसवैली स्कूल, सेंट जोंस स्कूल, डीएवी, महाराजा अग्रसेन स्कूल, आधारशिला, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, ग्रेन चैंबर स्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, कैंपस स्कूल, कंट्री वाइड पब्लिक, बनारसी दास, मेमोरियल स्कूल, सेंट थॉमस, केसीएम स्कूल, दयावती मोदी एकेडमी, लिटिल स्कालर्स, शिक्षा इंटरनेशनल, स्टेप बाय स्टेप, गॉडविन पब्लिक स्कूल, एसडी स्कूल, आरआरके स्कूल, मयूर स्कूल, लॉटस वैली स्कूल, सेठ आनंदराम स्कूल, आरएएन स्कूल, प्रियंका माडर्न स्कूल आदि ने अपने मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed