फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 gaj ke nishane

25 गज के निशाने में पुलिस के निशानेबाज फेल

Tue, 19 Jul 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 19 Jul 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
25 gaj ke nishane
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 बदमाशों को पकड़ने में हांफने वाली वेस्ट यूपी पुलिस अब निशानेबाजी में भी मात खा रही है। इसकी हकीकत सोमवार को जोन स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में सामने आ गई। जहां 25 गज के  निशाने पर 70 प्रतिशत पुलिसकर्मी निशाना लगाने में फेल साबित हुए। मेरठ के आरआई और आरमोरर निशानेबाजी में अव्वल रहे।
विज्ञापन

मेरठ जोन की 17वीं अंतर्जनपदीय पुलिस रायफल, रिवाल्वर, कारबाइन शूटिंग एवं अलार्म एफिसिएंसी रेस प्रतियोगिता का सोमवार को मवाना रोड स्थित सैनी गांव फायरिंग रेंज में उद्घाटन किया गया। इस प्रतियोगिता में  हापुड़ और शामली को छोड़कर मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्घ नगर, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कीचड़ भरे रास्ते के चलते निचले अफसरों के वाहन फंसे तो एसएसपी की गैर मौजूदगी में ही उद्घाटन हुआ।
कारबाइन शूटिंग प्रतियोगिता में 15 गज की दूरी से कांस्टेबल आरमोरर धर्मेंद्र कुमार प्रथम व बागपत से सुनील कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 25 गज की दूरी में मेरठ के आरआई सत्यप्रकाश शर्मा प्रथम और यहीं के धर्मेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। 50 गज की दूरी में आरआई सत्यप्रकाश शर्मा का निशाना सटीक रहा। लेकिन वह बीच में छोड़ गये। जिसके चलते मेरठ के धर्मेंद्र का प्रथम और बागपत के सुरेंद्र का दूसरा स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष रायफल शूटिंग में 200 गज की दूरी में मेरठ के अनिल प्रथम, सहारनपुर के प्रवीण द्वितीय और बागपत के मनोज तीसरे पायदान पर रहे। लांग पॉजीशन 300 गज की दूरी में मेरठ के धर्मेंद्र का प्रथम, बागपत के सुरेंद्र का दूसरा और बागपत के समरपाल तीसरे स्थान पर रहे।
रिवाल्वर शूटिंग 15 गज में एसआई निरंजन सिंह बागपत प्रथम, मेरठ के धर्मेंद्र का दूसरा स्थान रहा। 25 गज की दूरी में मेरठ के धर्मेंद्र प्रथम व बागपत के एसआई नीरज अत्री का दूसरा स्थान रहा। 35 मीटर की दूरी में मेरठ के आरआई सत्यप्रकाश शर्मा प्रथम व बागपत के एसआई नीरज अत्री का दूसरा स्थान रहा। इस मौके पर इंस्पेक्टर हरिराम सिंह, एसआई जगदीश प्रसाद शर्मा और रविंद्र मौजूद रहे।

 धोखा दे गई बागपत की कारबाइन
 25 गज की दूरी की प्रतियोगिता के दौरान बागपत पुलिस की कारबाइन भी धोखा दे गई। आरमोरर की काफी कोशिश के बाद भी कारबाइन नहीं चली। बाद में दूसरी कारबाइन से निशाना साधा गया।  

6 सेकेंड में छह गोली दागने में छूटे पसीने:
रिवाल्वर प्रतियोगिता के दौरान छह सेकेंड का निर्धारित समय था। जिसमें छह ही गोलियां निशाने पर दागनी थीं। आरआई सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि इतने समय में गोली चलाना मुश्किल पड़ता है। जिसमें कई पुलिसकर्मी फेल रहे।


दलदल भरा मैदान
फायरिंग रेंज को झंडे लगाकर तो सजाया गया था। लेकिन मैदान में जलभराव और दलदल थी। कार्बाइन/ एमपी-5 से पुलिसकर्मियों ने जमीन पर लेटकर निशाना तो लगाया। लेकिन दलदल भरे मैदान में वह मात खा गये। कारबाइन में निर्धारित समय में 9 गोलियां दागनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed