फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 blacklisted in ccsu list send to SP City

चौधरी चरण सिंह विवि प्रशासन ने एसपी सिटी को सौंपी 25 ब्लैक लिस्टेड छात्रों की सूची

Sat, 31 Aug 2019 10:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
25 blacklisted in ccsu list send to SP City
सीसीएसयू फाइल फोटो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि प्रशासन ने कैंपस के 24 ब्लैक लिस्टेड युवकों की सूची एसपी सिटी को सौंपी है। प्रमुख सचिव गृह के निर्देशानुसार अगर ब्लैक लिस्ट में शामिल युवक कैंपस या कॉलेजों में मिलते हैं तो पुलिस इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर सकती है। ये युवक ही शिक्षण संस्थानों में माहौल खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विवि में बवाल के बाद कोर्ट ने कैंपस और कॉलेजों में गुंडागर्दी पर सख्त टिप्पणी की थी। इसे रोकने के लिए कोर्ट ने राज्य सरकार से सख्त कानून बनाने को कहा था। पिछले माह प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, एडीजी, आईजी, डीएम और एसएसपी को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन


कहा था कि कैंपस और कॉलेजों में अगर बाहरी एवं निष्कासित छात्र जाते हैं तो उन पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई करें। जिला एवं पुलिस प्रशासन को विवि प्रशासन समन्वय से परिसर का सिक्योरिटी ऑडिट कर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों की उड़ रही धज्जियां
प्रमुख सचिव के आदेशों के बाद भी कॉलेजों और कैंपस में माहौल सुधरा नही है। मेरठ कॉलेज और कैंपस में प्रदर्शन के दौरान कई ब्लैक लिस्टेड भी दिखाई देते रहते हैं। इसी का नतीजा हुआ कि मेरठ कॉलेज में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलीबारी की गई। पुलिस गोली चलाने के आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मेरठ कॉलेज से ब्लैक लिस्टेड की सूची पुलिस को सौंपी जा चुकी है, फिर भी ऐसे युवक वहां घूम रहे हैं। कैंपस में भी छात्रों पर तमंचा ताने जाने के बाद ये घटना हो गई।

ये युवक कैंपस में हैं प्रतिबंधित
सीसीएसयू में ब्लैक लिस्टेड युवकों की सूची में अनुज जावला, हर्ष कुमार, अंकित राठी, गौरव बड़ौत, प्रशांत बालियान, प्राण तोमर, नीरज कुमार उर्फ नीरज भाटी, बालेश कर्दम, अश्विनी कुमार उर्फ गर्ग सोम, दीपक भड़ाना, शुभम कसाना, अरुण खटाना, मंगेश त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, आदित्य पंवार, तनवीर, विक्रांत, आदेश प्रधान, मोहित मोरल, निखिल पंडित, विजय सिंह राणा, अमित मलिक, नितिश भारद्वाज, रोहित राणा और कादिर बड्ढ़ा।

कादिर विवि का वर्तमान छात्र नहीं
विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कादिर विवि का वर्तमान में छात्र नहीं है। उसने बीजेएमसी में प्रवेश लिया था। लेकिन हाजिरी कम होने और दूसरे मामलों में उसको परीक्षा नहीं देने दी गई थी। इस बार वो प्रवेश लेने के लिए आया था, लेकिन विवि ने प्रवेश नहीं दिया।

पुलिस और विवि प्रशासन ने की चेकिंग
कैंपस में शुक्रवार सुबह एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन हरि मोहन सिंह, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सिटी ने लाइब्रेरी में जाकर छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी शिकायत हो तो तुरंत बताएं। असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। विवि की प्रोक्टोरियल बोर्ड टीम भी साथ रही। चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह ने बताया कि रोजाना पुलिस के साथ चेकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed