फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 out of 26 sample fail

मिलावट का खेल... 26 में से 22 सैंपल फेल

Fri, 22 Nov 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
22 out of 26 sample fail
मेरठ। खाद्य पदार्थों में बड़े स्तर पर मिलावट का खेल किया जा रहा है। नवरात्र-दशहरा पर लिए गए 26 नमूनों में से 22 फेल हो गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लाखों रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

विभाग ने इस साल अक्तूबर में 171 नमूने लिए थे, जिनमें से 38 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इनमें 28 नमूने फेल हैं। इनमें नवररात्र और दशहरा पर लिए नमूने भी शामिल हैं। इनमें 20 मामलों केस किया गया था, जिनमें 15 लाख 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस साल अप्रैल से लेकर अक्तूबर तक एफएसडीए ने नमूने फेल होने पर किए केसों में 60 लाख, 87 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

रहें सावधान... बॉडी बनाना न पड़ जाए भारी
फेल हुए नमूनों में तीन नमूने हेल्थ सप्लीमेंट के हैं। इनमें सिंथेटिक कलर की मिलावट पाई गई है। यह मिलावट शरीर में पहुंचकर लिपिड प्रोफाइल यानी खून के कई सारे अवयवों को प्रभावित करते हैं। सिंथेटिक्स कलर कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने के साथ हृदय संबंधी बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इससे पुरुषों में प्रजनन क्षमता कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजीवन कारावास तक हो सकती है सजा
अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि जो नमूने सेहत के लिए हानिकारक पाए जाएंगे, उनमें एफआईआर दर्ज कर एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा चलेगा। इसमें छह माह से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा के साथ ही तीन लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

खाद्य पदार्थ बनाने के ये हैं नियम
- खाद्य पदार्थों में प्रतिबिंधित पदार्थ की मिलावट न करें
- खाद्य सामग्री खुले में न रखें
- शुद्ध पानी का इस्तेमाल करें
- संक्रामक रोग से ग्रसित कर्मचारी को खाद्य निर्माण प्रतिष्ठान में न रखें
- बर्तन साफ और धुले हुए हों
- बासी खाद्य सामग्री का प्रयोग न करें
बीमार होने का रहता है खतरा
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि मिलावट और गंदगी में बन रहे खाद्य पदार्थ खाने से बीमार होने का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बदहजमी आदि शिकायतें हो सकती हैं। मिलावटी पदार्थ का लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed