फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी, नकदी चोरी

मकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी, नकदी चोरी

Thu, 02 May 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी, नकदी चोरी
मकान का ताला तोड़कर ज्वेलरी, नकदी चोरी
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला आजाद नगर में चोरों ने मंगलवार रात मकान का ताला तोड़कर चोरी कीे घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में लगी है। वहीं, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

मोहल्ला आजादनगर निवासी परवेज पुत्र अकील परिवार के साथ दिल्ली निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में परिवार के साथ गया था। मंगलवार रात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो पीड़ित परेवज को जानकारी दी। शादी से परिवार वापस लौटा। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। परवेज ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सोने-चांदी की ज्वेलरी, नकदी सहित एक लाख रुपये का समान चोरी कर ले गए। वहीं, पड़ोस में मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरी की पकड़ में लगी है। वहीं पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ सरधना थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया कि जल्द ही इस चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed