फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या

दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या

Thu, 02 May 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या
दहेज की खातिर महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

सरधना। छबड़िया गांव में मंगलवार रात महिला की मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह पहुंचे महिला के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ- जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आशा पुत्री विजयपाल की शादी सरधना कोतवाली क्षेत्र के ऋषि पुत्र जन्म सिंह के साथ हुई थी। आशा के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात दहेज की खातिर आशा की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग सुसराल जा पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार आशा की एक बेटी है और वह छह माह की गर्भवती भी थी। आशा के भाई रवि पुत्र विजयपाल की तहरीर पर पुलिस ने पति ऋषि, जेठ रमेश व जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed