{"_id":"5cc4cc74bdec220766494374","slug":"21556401268-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास हुए नौ बंदी, तीन को आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास हुए नौ बंदी, तीन को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पास हुए नौ बंदी, तीन को आजीवन कारावास की सजा
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में जिला कारागार के बंदियों ने भी परचम लहराया। यहां हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले 6 बंदियों में से पांच उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में पांच बंदियों में से चार ने सफलता अर्जित की। 9 बंदियों में तीन बंदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि इस वर्ष चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से छह बंदियों ने हाईस्कूल और पांच बंदियों ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दी थीं। दो बंदियों को छोड़कर शेष सभी 9 बंदियों ने सफलता अर्जित की है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले सूरज (444/600), असलम (430/600), अरविंद (424/600), महक सिंह (382/600) और अश्विन (360/600) ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। खास बात यह है कि हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महक सिंह और अश्विन आजीवन सजा काट रहे हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में सनाउल्ला (252/500), वसीम (241/500) और दानिश (234/500) ने द्वितीय श्रेणी में सफलता पाई। जबकि सलीम (216/500) को तृतीय श्रेणी में सफलता मिली। इंटरमीडिएट में राहुल (178/500) अनुत्तीर्ण रहा। इंटर के इन बंदियों में वसीम सजायाफ्ता बंदी है।