{"_id":"5cbb8b53bdec221412320fd2","slug":"21555794771-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब ए बारात पर आधी रात को स्टंट, बरसी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब ए बारात पर आधी रात को स्टंट, बरसी लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शब-ए-बरात पर स्टंट रोकने के लिए पुलिस ने दावे तो बड़े-बड़े कि ए थे, लेकिन आधी रात के बाद शहर की सड़कों पर युवकों ने बाइक से जमकर स्टंट किए। इसके बाद पुलिस अफसरों ने सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिए तो पुलिस ने रात में स्टंट कर रहे युवकों पर लाठियां फटकारी। पुलिस ने सात बाइक पकड़कर अलग-अलग थानों में भेजी।
दिल्ली रोड पर रात में स्टंट रोकने के लिए बेगमपुल पर खुद एएसपी कैंट रामअर्ज चेकिंग करते नजर आए। इस दौरान स्टंटबाज दिल्ली रोड पर सोतीगंज और जलीकोठी से बीच के रास्ते पर बाइक से स्टंट करते रहे। जली कोठी पर बाइक सवार दो युवकों ने फैंटम बाइक में भी टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और बाइक सवार युवकों पर लाठियां बरसा दीं। सदर बाजार पुलिस ने दो बाइकों को थाने भेज दिया। दिल्ली रोड पर मछेरान के पास भी युवकों ने रात में स्टंट किया।
वहीं देर रात शॉप्रिक्स मॉल तिराहे से लेकर दिल्ली रोड और बिजली बंबा बाईपास की तरफ एक बाइक पर कई-कई युवक दौड़ते रहे। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शॉप्रिक्स तिराहे पर लाठी फटकारी तो युवक बाइक लेकर भागने लगे। हापुड़ अड्डा चौराहे से इंदिरा चौक तक भी रात में पुलिस ने डायवर्जन कर रखा था। ीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और कोतवाली पुलिस ने स्टंट रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर हापुड़ रोड पर भी सड़क पर स्टंट होते रहे। पीवीएस रोड पर भी रात में एसओ मेडिकल कैलाशचंद और नौचंदी इंस्पेक्टर नीरज सिंह मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि पांच बाइक ऐसी कब्जे में ली गई जहां 18 साल से कम के दो पहिया वाहन चला रहे थे। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि स्टंट रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। कुछ स्थानों पर वह खुद रात में पुलिस के साथ निकले। जिन्होंने तेज गति बाइक या अन्य वाहन दौड़ाए उन पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की।