{"_id":"5cbb822abdec221412320fcf","slug":"21555792426-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई के पहले सप्ताह में बंद हो सकती है मवाना चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई के पहले सप्ताह में बंद हो सकती है मवाना चीनी मिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मवाना क्षेत्र में बचे गन्ने का आंकलन करने के लिए शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी ने समिति के विशेष सचिव के साथ सर्वे किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में कम गन्ना मिला। गेट पर अधिक भार होने के चलते उन्होंने गेट का इंडेंट बढ़ाने के निर्देश दिए। जिससे सभी किसानों का गन्ना लिया जा सके।
जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि मवाना चीनी मिल के साथ-साथ टिकौला एवं सिंभावली मिल भी लगभग लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी हैं। क्षेत्र में कम ही गन्ना बचा है। गन्ना विभाग के अधिकारियों के आदेश पर शनिवार को उन्होंने मवाना क्षेत्र में सर्वे किया। इस दौरान उन्हें कम गन्ना मिला। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक 12 या 14 दिन में बचे हुए गन्ने की पेराई हो जाएगी। मई के पहले सप्ताह में चीनी मिल बंद होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मवाना चीनी मिल के 156 क्रय केंद्रों में से लगभग 20 क्रय केंद्र गन्ना कम आने के चलते दूसरे क्रय केंद्र से संबद्ध कर दिया है। वहीं, गेट पर अधिक भार होने के चलते इंडेंट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक गेट पर 38-39 हजार क्विंटल इंडेंट था, जो बढ़ाकर 45 हजार क्विंटल कर दिया है। वहीं, मवाना मिल के महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि लक्ष्य लगभग पूरा होने की ओर है। किसानों का पूरा गन्ना लेने के बाद ही शुगर मिल बंद की जाएगी। उन्होंने किसानों से साफ गन्ना लाने की अपील की।