फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीएम की सुरक्षा के लिए आज ब्रीफ्रिंग

पीएम की सुरक्षा के लिए आज ब्रीफ्रिंग

Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
पीएम की सुरक्षा के लिए आज ब्रीफ्रिंग
3500 पुलिसकर्मियों की रहेगी रैली स्थल के चारों तरफ तैनात
विज्ञापन

15 कंपनी अर्द्धसैनिक बल और पीएसी रहेगी सुरक्षा में
02 किलोमीटर के दायरे में सभा स्थल के फोर्स की रहेगी निगरानी
09 जिले हैं मेरठ जोन में, सभी का पुलिस बल लगाया गया
- पुलिस-प्रशासन और एसपीजी के अधिकारियों ने किया रैली स्थल पर मंथन
- आज बुधवार सुबह सभी फोर्स बुलाई गई रैली स्थल पर, रिहर्सल होगा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को टोल प्लाजा के पास होने वाली रैली को लेकर सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम रहेंगे। सभा स्थल का दो किलोमीटर का एरिया पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की निगरानी में रहेगा। मेरठ जोन के नौ जिलों का पुलिस बल यहां तैनात रहेगा। इसके अलावा विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का घेरा अलग से रहेगा। रिहर्सल और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे सभी फोर्स रैली स्थल पर बुलाई गई है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में छह एसपी, दस एएसपी, 30 सीओ, 70 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर, 1500 सिपाही, 200 महिला पुलिसकर्मी, 500 दरोगा व हेड कांस्टेबल, 110 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल और आरएएफ, 10 कंपनी पीएसी तैनात होगी। जोन के सभी नौ जिलों से फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है। एसएसपी के अनुसार रैली स्थल के चारों तरफ दो किमी के दायरे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जहां मंच तैयार किया जा रहा है वहां एसपीजी का घेरा रहेगा। घुड़सवार दल और फायर ब्रिगेड की टीम अलग से लगाई गई है। खुफिया एजेंसियां अपने स्तर पर काम कर रही हैं। पुलिस-प्रशासन और एसपीजी के अधिकारियों ने मंगलवार को रैली स्थल पर मंथन किया।
विज्ञापन

अधिकारियों की होगी जिम्मेदारी
एसएसपी ने बताया कि रैली स्थल के प्रवेश द्वार और निकासी द्वार पर एक-एक सीओ और आरएएफ के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। प्रधानमंत्री के मुख्य मंच, हेलीपैड और डी एरिया में एक-एक एसपी और एडिशनल एसपी तैनात रहेंगे। मंच स्पेशल कमांडो की निगरानी में रहेगा। यातायात व्यवस्था एसपी ट्रैफिक खुद देखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एसपी क्राइम और एसपी सिटी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed