फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 विषयों में प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 10 मार्च को

26 विषयों में प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 10 मार्च को

Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
26 विषयों में प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 10 मार्च को
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन


सीसीएसयू : सेकेंड पेपर की परीक्षाएं 17 मार्च को
छह महीने का कोर्स वर्क करने वाले होंगे शामिल

मेरठ। सीसीएसयू ने प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। 26 विषयों में होने वाली इस परीक्षा के पेपर 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच होंगे। दूसरा पेपर 17 मार्च को होगा।
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीएचडी के लिए प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा का छात्र-छात्राएं काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को यूनिवर्सिटी ने कोर्स वर्क परीक्षा की घोषणा कर दी। इसमें केमिस्ट्री एजी, इकॉनोमिक्स एजी, एग्रोनॉमी, एजी एक्सटेंशन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, बॉटनी, इकॉनोमिक्स, अंग्रेजी, भूगोल, जेनेटिक एंड प्लांट, ब्रीडिंग-एजी बॉटनी, हिंदी, फिजिक्स, होम साइंस, स्टेटिक्स, इतिहास, मैथमेटिक्स, जूलॉजी, हॉर्टीकल्चर, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, लॉ और म्यूजिक विषय शामिल हैं। इनकी थ्योरी, रिसर्च मैथोडोलॉजी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन की पहली परीक्षाएं 10 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होगी। थ्योरी सेकेंड और दूसरे पेपर 17 मार्च रविवार को 12 बजे से तीन बजे तक होंगे। इस परीक्षा में छह महीने का कोर्स वर्क करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी ने पूरे परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को आरडीसी में भाग लेने का मौका मिलेगा। यूजीसी द्वारा नए नियमों के चलते प्री पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में पास हुए बिना छात्र पीएचडी की आरडीसी में नहीं जा सकते हैं। परीक्षा के सेंटर के बारे में जल्द ही वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित
सीसीएसयू ने मंगलवार को एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं सीसीएसयू की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। अधिकतर कॉलेजों का रिजल्ट जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed