फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बसंत पंचमी पर आसमान में मोदी- राहुल के लड़े पेंच

बसंत पंचमी पर आसमान में मोदी- राहुल के लड़े पेंच

Mon, 11 Feb 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर आसमान में मोदी- राहुल के लड़े पेंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। बसंत पंचमी पर रविवार को आसमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो वाली पतंगाें में जमकर पेंच लड़े। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक ही रंग में रंगे नजर आए। छतों पर लोगों ने डीजे पर डांस के साथ पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया।
बसंत पंचमी पर हर साल पतंगों पर राजनीतिक झलक देखने को मिलती है। इस साल भी पतंग बनाने वालों ने युवाओं को लुभाने के लिए राजनीतिक चेहरों का खूब सहारा लिया। पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित तमाम चेहरों ने युवाओं को अपनी ओर खींचा। सुबह से ही छतों पर लोग पतंगबाजी करने के लिए पहुंच गए। नेताओं की फोटो लगी पतंगों में खूब पेंच लड़े। बच्चों सहित परिवार के बड़ों ने डीजे पर जमकर डांस किया। बच्चों ने कटी पतंग लूटने के लिए छतों और सड़कों पर दौड़ लगाई।
विज्ञापन

खूब हुई पतंगों, मांझे की बिक्री
बसंत पंचमी पर पतंगों की खरीदारी तो शनिवार से ही हो गई थी। लोगों ने रविवार को भी जमकर खरीदारी की। खैरनगर, आजाद रोड, साकेत, आबूलेन, लालकुर्ती, सेंट्रल मार्केट, ब्रह्मपुरी, सहित मुख्य जगहों पर पतंगों के लिए स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शताब्दीनगर सेवा समिति ने मनाया बसंतोत्सव
मेरठ। शताब्दीनगर सेक्टर वन पाकेट ए में बसंत पंचमी पर शताब्दीनगर सेवा समिति के तत्वावधान में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर हवन कराया गया। विजय कुमार यादव, रविंद्र पंत, रामनरेश ठाकुर, श्रीपाल वर्मा, प्रशांत गौड़, श्रीकांत सिंह, राजा शर्मा, श्यामलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन की खबरें...
-----------------
महावीर इंटरनेशनल में मनाया बसंत
मेरठ। महावीर इंटरनेशनल स्कूल सरधना रोड में बसंत मनाया गया। माधवी, आराध्य, अंशिका ने नृत्य किया। शिक्षिकाओं ने छात्रों को बसंत पंचमी का महत्व बताया।

आईआईएमटी में मनाया बसंत उत्सव
मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर में बसंत पर्व मनाया। एकेडमी की डायरेक्टर निकिता अग्रवाल ने सरस्वती पूजन किया। किंडरगार्टन के बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर नृत्य किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य अल्पना बैजल, सीनियर विंग कोआर्डिनेटर मानव शर्मा, मिडिल विंग कोआर्डिनेटर शबनम गौड़, अर्चना यादव व स्टाफ ने सहयोग दिया।

अमेरिकन किड्ज में बसंत उत्सव
मेरठ। अमेरिकन किड्स इंटरनेशनल स्कूल थापर नगर में बच्चों ने बसंत उत्सव मनाया। सरस्वती पूजन किया। स्कूल संचालिका शारंदा पुंडीर ने बच्चों को प्रसाद बांटा। स्टाफ ने सहयोग दिया।
रोटरी क्लब मेरठ महान ने मनाया बसंत समारोह
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ महान के सदस्यों ने रविवार को बसंत उत्सव मनाया। आयोजन आईआईएमटी कॉलेज मॉल रोड में हुआ। सदस्यों ने मिलकर सरस्वती पूजन किया। पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता, कपल्स म्यूजिकल चेयर व फन गेम्स में भाग लेकर इनाम जीते। अध्यक्ष गौरव माहेश्वरी, सचिव डॉ. वैभव मिश्रा व ट्रेजरार मुकेश कुमार मित्तल मौजूद रहे।

ब्यूटीफुल लेडीज क्लब ने मनाई बसंत किटी
मेरठ। ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की सदस्याओं ने रविवार को बसंत किटी मनाई। आयोजन कैंट स्थित रेस्टोरेंट में हुआ। बसंत थीम पर सभी सदस्याएं सजकर आयोजन में पहुंचीं। रंजना चौधरी, शेफाली, दीपाली, प्रीति, रुबी, सिंधु मौजूद रहे।


कलाकारों ने किया सरस्वती पूजन
मेरठ। बसंत पंचमी उत्सव पर कलाकारों ने माता शारदे का पूजन कर उन्हें नमन किया। संस्कार भारती नेहरू नगर सूरजकुंड के कला मंदिर में सरस्वती पूजन हुआ। भारत माता की पूजा कर राष्ट्र आराधना हुई। शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ। इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। संचालन सुरेंद्र टोंक व कवि प्रकाश चंद बंसल ने किया। युवाओं ने संस्कार भारती ध्येय गीत सहित अन्य गीत सुनाए। आदिर्शिनी श्रीवास्तव ने कहा संभल जाओ अगर चाहो वतन आजाद रखना है। शशी शर्मा ने कहा कि पुत्र मिटने चला देश की आन पर। रामचंद वैश्य, सुषमा सवेरा, राजगोपाल राज ने भी गीत सुनाए। अल्पना, सुप्रिया वैश, गीतिका टांक भी मौजूद रहीं। दीपक कथक केंद्र थापर नगर में भी नृत्य महोत्सव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed