{"_id":"5c5f404fbdec2209fa31e31c","slug":"21549746255-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का समर्थन नरेंद्र मोदी को बनाएगा प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का समर्थन नरेंद्र मोदी को बनाएगा प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘युवाओं का समर्पण फिर बनाएगा मोदी को प्रधानमंत्री’
मेरठ। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सत्येंद्र नागर ने कहा कि देश का युवा एक बार फिर से अपना समर्पण भाव दिखाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा।
सत्येंद्र नागर ने युवा मोर्चा की एक साल की उपलब्धियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में हैं और भारत में उत्तर प्रदेश के भीतर है। गर्व की बात ये है कि इस युवा वर्ग की सबसे ज्यादा भागीदारी भाजपा के साथ है। इसलिए युवा मोर्चा मजबूत है और अहम भूमिका निभा रहा है।
नागर ने कहा कि आने वाले समय में युवा मोर्चा प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में बाइक रैली का आयोजन करेगा। यह बाइक रैली विश्व की सबसे बड़ी बाइक रैली होगी, जिसको लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने पूर्व के कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। वार्ता में महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा, कार्यक्रम संयोजक विकास गिरधर, महानगर प्रभारी महेश बाली, महामंत्री रमन धींगरा, राहुल शर्मा, अखिल गोयल, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, सौरभ सखूजा, अभिनव अरोड़ा, रोमी शर्मा, सौरभ शर्मा, आयुष खटीक, अमित गोयल, वरुण सूद आदि मौजूद रहे।