{"_id":"5c0ad66dbdec2241cc6189e9","slug":"21544214125-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों के मानदेय भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों के मानदेय भुगतान की मांग
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसा शिक्षकों के मानदेय भुगतान की मांग
मेरठ। मदरसा आधुनिकीकरण योजना के शिक्षकों के मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ऑफ इंडिया के बैनर तले कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष जर्रार हुसैन ने बताया कि मदरसों में कार्यरत अध्यापकों को 32 महीने से केंद्रांश नहीं मिला जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। जिले के जिन मदरसों के शिक्षकाें का मानदेय मार्च 2017 को जिले में विभागीय अधिकारी के नहीं होने के कारण उत्तर प्रदेश शासन को समर्पित कर दिया था। जिसमें जिले में सत्यापित पाए गए मदरसों के शिक्षकों को मानदेय का भुगतान भी नहीं हो सका था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 माह बाद भी अभी तक उनका मानदेय शासन से जारी नहीं किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से पत्र के माध्यम से इस मुद्दे पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।